दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कोर्ट परिसर पर एक क्लर्क का शव फांसी से फंद पर लटकता मिला। जिले के पुरानी भिलाई कोर्ट परिसर में पदस्थ क्लर्क ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक क्लर्क की पहचान सोमनाथ ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि क्लर्क वर्कलोड से काफी परेशान था इसी कारण से उसने आत्महत्या करने का फैसला किया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिस कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सके। इस मामले की जांच हर एंगल से की जाएगी।
सुसाइड नोट नहीं मिला
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि क्लर्क सोमनाथ ठाकुर ने मजिस्ट्रेट अभिनव डहरिया के कोर्ट रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं है, क्योंकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
आर्थिक तंगी भी हो सकती है कारण
इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद स्टाफ और अन्य लोग के अनुसार, मृतक काफी दिनों से परेशान था। मृतक सोमनाथ के कुछ साथियों का कहना है कि वह कुछ समय से आर्थिक तंगी और कर्ज को लेकर परेशान रहता था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन में जुटी है।
प्रताड़ना का आरोप
कोर्ट यूनियन के अध्यक्ष मनोहर कुमार खड़गी ने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह वर्कलोड के कारण काफी परेशान रहता था। इसके साथ ही उसने कई बार अधिकारियों पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। फिलहाल परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may also like
भारत और ब्रिटेन के बीच ट्रेड डील से क्या सस्ता होगा, जानिए इस ऐतिहासिक समझौते की 5 बड़ी बातें
अमेरिका में जन्मजात नागरिकता को खत्म करना असंवैधानिक, कोर्ट के फैसले से डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन को लगा झटका
वीरेंद्र सहवाग के टेस्ट में 91 छक्के, अभी ऋषभ पंत के 90 ही, फिर भी कैसे कर ली रिकॉर्ड की बराबरी
डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान है इस आटे से बनी रोटियां, खाते ही खून से गायब हो जाता है शुगर..
17 साल की लड़की के सामने पीवी सिंधु फेल... हरियाणा की उन्नति ने किया करियर का सबसे बड़ा उलटफेर