पटना: बिहार में अभी बारिश का मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार को राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर सभी जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार से मंगलवार सुबह तक पूरे बिहार के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 25 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान सभी जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा।
रविवार को अररिया में हुई थी सबसे ज्यादा बारिशरविवार को पटना समेत 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। अररिया में सबसे ज्यादा 32.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुपौल में हल्की बूंदाबांदी हुई। मधुबनी में 43 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान बढ़ गया है। वाल्मीकि नगर में सबसे ज्यादा 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पूर्णिया में सबसे कम 24.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था।
पूरे बिहार में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में बारिश की संभावना जताई है। राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसमें उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण से लेकर दक्षिणी और मध्य बिहार के पटना, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, बांका आदि जिले शामिल हैं।
वज्रपात और तेज हवा का भी खतरा
मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में बारिश के दौरान बिजली गिरने और पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने वाली हवाएं चल सकती हैं। ग्रामीण इलाकों में खेतों और खुले मैदानों में काम कर रहे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
अगले दो दिन दिन ऐसा ही रह सकता है मौसम
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और मानसून की ट्रफ लाइन के सक्रिय रहने से राज्यभर में झमाझम बारिश होगी। अगले 2-3 दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है।

You may also like
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले हैं पेरेंट्स
डायमंड हार्बर सीट पर जीत को चुनौती : अभिषेक बनर्जी ने हाईकोर्ट में दाखिल किया प्रत्युत्तर हलफनामा
धोखा देने वालों को क्यों बोलते हैं 420? जानें इसके पीछे कीˈ रोचक वजह
सीएएफए नेशंस कप 2025 : भारतीय फुटबॉल टीम में गुरप्रीत की वापसी
हॉरर-एक्शन और कॉमेडी के बाद अब कोर्टरूम में भिड़ेंगे दोनों जॉलीज़ अक्षय-अरशद