Next Story
Newszop

आज का धनु राशिफल, 2 अगस्त 2025 : आज लेन-देन में बरतें सावधानी, कामकाज थोड़ा हल्का रह सकता है

Send Push
Sagittarius Horoscope Today, 2 August 2025 : धनु राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। बाजार में पैसा फंस सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर धैर्य बनाए रखें, समय आपके अनुकूल होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है, मनचाहा काम मिल सकता है। परिवार में विवाह की बात चल सकती है, बड़ों की सलाह लें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रखें।



आज धनु राशि का करियर राशिफल:
धनु राशि वालों को आज लेन-देन के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आज का दिन आपके लिए आर्थिक लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खासकर आज आपका पैसा बाजार में फंस सकता है जिसे निकालने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। कामकाज में खास तेजी आती नहीं दिखेगी। हालांकि आपको धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है क्योंकि हालात जल्द ही आपके पक्ष में होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको मनचाहा काम मिल सकता है।

2 अगस्त का लकी राशिफल

आज धनु राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल:
धनु राशि वालों के परिवार में आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह को लेकर बातचीत हो सकती है। पूरे मामले में परिवार के बड़े बुजुर्गों को शामिल करने और उनकी सलाह लेने से आपको फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ रिश्तों में मजबूती बनाए रखें। जीवनसाथी को मन की बात बेझिझक बताएं।



आज धनु राशि की सेहत: धनु राशि के जातक आज वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। आज आपको चोट लगने की आशंका है। बचकर रहें।



आज धनु राशि के उपाय: आज धनु राशि के जातक आज पीपल के पेड़ की जड़ पर जल दें। साथ ही पेड़ के पास सरसों के तेल का दीया जलाएं।

आज का वृश्चिक राशिफल

Loving Newspoint? Download the app now