Next Story
Newszop

Aaj Ka Ank Jyotish 10 August 2025 : मूलांक 3 और 6 वालों का दिन रहेगा लकी, बनेंगे धनवान, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 10 August 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 10 अगस्त, रविवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 1 अंक के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज सूर्य का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज रविवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं और सूर्य का अंक 1 होता है। आज मूलांक 1 वालों को कामकाज के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है और धन का मामलों में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर होगा। आइए विस्तार से जानें 10 अगस्त का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज के दिन मूलांक 1 वालों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको कामकाज के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे तनाव बढ़ने की भी संभावना है। धन के मामलों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सोच-समझकर फैसले लें। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा। पाचन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। ऐसे में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की भी जरूरत है। हालांकि, परिवार के साथ शांति के साथ आपका समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे।


मूलांक 2 image

आज मूलांक 2 वालों का दिन सामान्य रहने वाला है। धन के मामले में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें। भावुकता में फैसले लेने से नुकसान हो सकता है। उपाय के तौर पर आप अपने माता को कोई जरूरत की चीज भेंट कर सकते हैं। उनके आशीर्वाद से आपके कुछ रुके हुए काम बन सकते हैं। परिवार के मामले में दिन सामान्य रहेगा जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।


मूलांक 3 image

आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। धन का मामले में भी समय अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में धन आगमन के बेहद शुभ योग बन रहे हैं। कहीं से रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के मामले में भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कारोबार आगे बढ़ाने के लिए साझेदारी में काम करने का ऑफर मिल सकता है। लेकिन इसे स्वीकार करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं रहेगा। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ प्रेम गहरा होगा।


मूलांक 4 image

आज मूलांक 4 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। लेकिन धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और नया व्यापार शुरू करने करने का भी मौका मिल सकता है। इसी सिलसिले में आपको साथियों के साथ विदेश जाने का प्लान भी बनाना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों का दिन भी अच्छा व्यतीत होगा। अगर आप अपनी जॉब बदलना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रह सकता है। परिवार के साथ दिन सामान्य रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।


मूलांक 5 image

आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए शुभ रहेगा। धन के मामले में आपकी सारी चिंताएं दूर हो जाएंगी और मन प्रसन्न रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति के लिए भी अच्छे योग बन रहे हैं। इसी के चलते आपको सुकून महसूस होगा और तनाव भी कम होगा। व्यापार के मामले में भी दिन अच्छा रहने वाला है। आप साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। भाइयों के साथ मिलकर ऐसा करना लाभदायक रहेगा। नौकरी करने वालों का दिन भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।


मूलांक 6 image

आज मूलांक 6 वालों का दिन उत्तम रहने वाला है। धन के मामले में भी यह दिन अनुकूल रहेगा। आपको धन लाभ के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे और निवेश से भी मुनाफा मिल सकता है। इससे भविष्य में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे में आपका मन प्रसन्न रहेगा और सारी चिंताएं दूर होंगी। व्यापार में भी कामकाज अच्छा चलेगा और नौकरी करने वालों की आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ दिन सामान्य रहेगा और आप सभी के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी आपका दिन अच्छा बीतेगा।


मूलांक 7 image

आज का दिन मूलांक 7 वालों के लिए सामान्य से कम अच्छा रहेगा। आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, धन के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। बिना सोचे-समझे निवेश करने से नुकसान हो सकता है। साथ ही, लेन देन में भी जल्दबाजी से बचें। इसके अलावा, व्यापार के सिलसिले में आपको शहर से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में ज्यादा व्यस्त रहने से आपको परिवार के साथ समय बिताने का कम मौका मिलेगा।


मूलांक 8 image

आज का दिन मूलांक 8 वालों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में मुश्किलों और अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। धन के मामले में भी कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। वहीं, आपको प्रमोशन मिलने के भी योग बन रहे हैं। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा आप साथ में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा।


मूलांक 9 image

आज मूलांक 9 वालों का दिन उत्तम रहने वाला है। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और धन के लिहाज से भी दिन बेहतरीन रहेगा। आपके लिए धन आगमन के शुभ योग बन रहे हैं और व्यापार में भी लाभ कमाने के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इसी के चलते आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के साथ दिन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा पल बिता सकते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now