मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रक्षाबंधन के दिन राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की 50% भागीदारी के बिना राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। बचत समूहों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 10 जिलों में ‘बचत समूह मॉल’ बनाए जाएंगे। इसके जरिए महिलाएं आर्थिक दृष्टि से मजबूत और स्वावलंबी बनेंगी। फडणवीस ने कहा कि मैं यहां मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि सिर्फ अपनी प्यारी बहनों के ‘देव भाऊ’ के रूप में उपस्थित हूं।
महाराष्ट्र में महिलाओं के विकास एवं उन्नति के लिए ‘लाडली बहना’ योजना, महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के लिए मॉल खोलना, स्वयं सहायता समूहों को दिए जाने वाले ऋण में वृद्धि की गई है। इन योजनाओं से महिलाएं न सिर्फ स्वावलंबी होंगी, बल्कि राष्ट्र के नवनिर्माण में उनकी मजबूत भूमिका भी होगी।
‘महिला सशक्तीकरण किसी भी राष्ट्र के विकास की रीढ़’मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लखपति दीदी’ योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र में पिछले वर्ष 25 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य पूरा किया गया। इस वर्ष भी 25 लाख महिलाओं को और राज्य में कुल 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा लिए गए ऋण की अदायगी 100% होती है। महिला सशक्तीकरण किसी भी राष्ट्र के विकास की रीढ़ होता है। जब समाज की महिलाएं मुख्यधारा में आती हैं, तभी उस राष्ट्र का विकास तेजी से आगे बढ़ता है।
फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ से लेकर ‘लखपति दीदी’ तक की योजनाओं का सफर महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से प्रेरणादायक है। मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने और ‘लखपति दीदी’ के माध्यम से लाखों बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर देश के विकास की नींव मजबूत हुई है। मुद्रा योजना के लाभार्थियों में 60% भागीदारी महिलाओं की है, जिससे लाखों महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिली है। यह उनके साथ राज्य के विकास की भी बात है।
सीएम ने कहा कि सरकार ने लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा को पूरी तरह निःशुल्क कर दिया है। आज लड़कियां ‘केजी’ से लेकर ‘पीजी’ तक निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। शनिवार को मुलुंड स्थित महाकवि कालिदास नाट्यगृह में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव में मुख्यमंत्री फडणवीस को बड़ी संख्या में महिला बहनों से राखी बांधी। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, विधायक मिहिर कोटेचा के साथ-साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

You may also like
उत्तराखंड आपदा पर एसटी हसन का बयान निंदनीय: वसीम खान
उत्तर प्रदेश में 'हर घर तिरंगा' अभियान, जौनपुर की महिलाएं कर रहीं ध्वज का निर्माण
सावन पूर्णिमा पर सोमनाथ मंदिर में देवनानी ने की पूजा-अभिषेक
सत्ता से बाहर रहने के कारण संतुलन खो बैठे हैं राहुल गांधी : शेखावत
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल को मारी टक्कर