मुंबई: मीरा रोड की घटना बाद अब मुंबई मनसे नेता के बेटे द्वारा नशे की हालत में एक कार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। राखी सावंत की पूर्व मित्र राजश्री मोरे ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि मनसे नेता जावेद शेख के बेटे राहिल जावेद शेख ने अंधेरी, मुंबई में उनकी कार में टक्कर मारी। राजश्री मोरे ने कहा है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का बेटा उस वक्त पर नशे में गाड़ी चला रहा था। इंस्टाग्राम पर राजश्री ने घटनास्थल का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें आरोपी की पहचान मनसे नेता जावेद शेख के बेटे राहिल जावेद शेख के रूप में की गई। फुटेज में राहिल अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहा है, वह आक्रामक दिख रहा है और उसे अपशब्द कहते हुए सुना जा सकता है। क्लिप में एक जगह उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है 'मेरे पिता मनसे के राज्य उपाध्यक्ष हैं।'
मैं जावेद शेख का बेटा हूं
वीडियो में आरोपी को पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस करते हुए और आक्रामक तरीके से राजश्री के पास जाते हुए, उसे शिकायत दर्ज करने की चुनौती देते हुए भी दिखाया गया है। मराठी में उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, "जाओ और पुलिस को बताओ कि मैं जावेद शेख का बेटा हूँ, फिर तुम देखोगे कि क्या होता है। घटना के बाद, राजश्री ने राहिल जावेद शेख के खिलाफ दर्ज एफआईआर की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि स्थानीय मराठी समुदाय के बारे में उनकी हालिया टिप्पणियों और मराठी भाषा को लागू करने के इर्द-गिर्द चल रही बहस के कारण उन्हें मनसे कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। राजश्री ने राहिल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी बार राजश्री का मनसे से टकराव
महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी के बीच चल विवाद के बीच पिछले दिनों राजश्री ने दावा किया कि अगर प्रवासी शहर छोड़ देंगे तो मुंबई की स्थानीय मराठी आबादी की स्थिति खराब हो जाएगी। उनकी टिप्पणी के बाद, वर्सोवा के मनसे कार्यकर्ताओं ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में राजश्री मोरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जवाब में, राजश्री ने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी और विवादास्पद वीडियो हटा लिया।

You may also like
कारगिल विजय दिवस मनाने की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें : पीएस चौहान
सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर ये बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
रोडवेज बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 12 लोग घायल, 4 को अलीगढ़ रेफर
7 जुलाई , Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इन आदतों को अपनाकर, बुढ़ापे में कमजोर हड्डियों की समस्या को कहें अलविदा