कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक तेंदुआ घूम रहा है। जिसके कारण लोग दहशत में हैं। शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इमलीपारा में मंगलवार रात्रि 9 बजे के करीब तेंदुआ ने एक दीवार को फांदते हुए दिखाई दिया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जब एक तेंदुआ कॉलोनी की दीवार फांदता हुआ नजर आया तो स्थानीय लोगों ने तेंदुए को देखकर उसका वीडियो बनाना शुरू किया।
हालांकि वीडियो बनते देख तेंदुआ दीवार से कूदकर भाग निकला और कुछ ही दूरी पर एक गाय के बछड़े को शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया है। खासकर स्कूली बच्चों के परिजनों में दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों को घर से बाहर निकलने से रोक रहे हैं।
बछड़ा तड़पा रहादवार फांदने के बाद तेंदुआ सड़क में पहुंचा। यहां एक गाय अपने बच्चे के साथ बैठी थी। जिसके बाद उसने उसका शिकार किया। गाय अपने बछड़े के बचाने के लिए रंभाती रही। बछड़ा तड़पता रहा, लेकिन तेंदुआ बैठकर उसे खाता रहा। इसके बाद वह रात भर सोसाइटी में घूमा, गार्डन में भी उसे देखा गया।
सुबह जंगल की तरफ भागा तेंदुआ
बुधवार सुबह भी कॉलोनी के आसपास तेंदुआ देखा गया। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो तेंदुआ कॉलोनी के पास ही जंगल की तरफ भागा है। जिसके बाद से लोग दहशत में है। परिजन अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं।
वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू
कॉलोनी के रहवासियों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू करने की मांग की है। आसपास के लोगों ने वन विभाग की सूचना दी और वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग ने रात्रि में गस्त करते हुए सभी को अपील किया कि घर के बाहर नहीं निकलें। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि आमजन, खासकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

You may also like
छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
घर की तिजोरी में नहीं टिकता धन तो करे ये उपाय नहीं होगी धन दौलत की कमी, जीवन होगा खुशहाल
भारत का सबसे डरावना गाँव कहलाता है कुलधरा, इस खौफनाक वीडियो में जानिए क्यों आज तक कोई यहाँ रात नहीं बिता पाया
Nadikar: Tovino Thomas की फिल्म का OTT डेब्यू जल्द ही
प्रधानमंत्री, विंग कमांडर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोपी की जमानत खारिज