रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह से बने रहने के आसार हैं।
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके चलते नवंबर महीने में भी ठंड नदारद है। सुबह और शाम के समय ही ठंड हो रही है। जबकि दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण गर्मी बरकरार है।
देहरादून में शनिवार को चटक धूप खिली रही। सुबह और शाम की ठंड जहां परेशान कर रही है तो वही दिन के समय गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं। सर्द- गर्म की वजह से लोगों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और गले में दर्द जैसी संक्रामक बीमारियां हो रही है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.3 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may also like

इस दिन होंग IPL 2026 और WPL 2026 के ऑक्शन, तीन सालों के बाद हुई घर वापसी

डब्लूबीबीएल : जीत के साथ मेलबर्न रेनेगेड्स के अभियान की शुरुआत, ब्रिस्बेन हीट को 7 विकेट से हराया

स्कूल सेˈ बहाने से निकली दो टीचर्स 7 दिन बाद लौटी ऐसी जिद लिए कि पुलिस और परिजन दोनो हुए परेशान﹒

MS Dhoni का दिल जीतने वाला अंदाज: फैन ने मांगा हाथ पर ऑटोग्राफ, CSK लीजेंड के जवाब ने जीता इंटरनेट का दिल, देखें वीडियो

खड़गपुर का गौरव हितकारिणी स्कूल करेगा शताब्दी वर्ष का शुभारंभ