शादाब रिजवी, अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्ची के साथ रिश्ते के भाई ने आधी रात को खेत पर ले जाकर रेप किया। घटना के बाद गंभीर अवस्था में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।अमरोहा पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात में करीब 11 बजे बालिका को रिश्ते का तहेरा भाई आंधी आने पर खेत पर बिखरी गेहूं की फसल को इकट्ठा करने की बात कहकर अपने साथ बुलाकर ले गया था। रात करीब 12 बजे के बाद बालिका रोते हुए घर पहुंची। पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद डरी सहमी बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस दौरान बच्ची की हालत बिगड़ने लगे। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले को लेकर सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि जांच की जा रही है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण शनिवार का कराया गया।
You may also like
गजकेसरी राजयोग: 20 अप्रैल को चंद्रमा के मकर राशि में गोचर से 3 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
इस राशि के लोग आर्थिक नुकसान से घिरे हैं, बड़ा नुकसान हो सकता है…
सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका! स्वास्थ्य विभाग में जल्द निकलेगी 20000 पदों पर भर्ती, यहां पढ़िए पूरी डिटेल
Curd Rice Recipe: गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट दही चावल; इसका स्वाद आपके मन को संतुष्ट कर देगा
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में डिजिटल रेप की घटना, आरोपी गिरफ्तार