Next Story
Newszop

मिथुन साप्ताहिक राशिफल, 21 से 27 जुलाई 2025 : दोस्तों से मिलेगा अप्रत्याशित सहयोग, आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी

Send Push
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जुलाई 2025 : इस सप्ताह मिथुन जातकों के लिए शब्दों से अधिक मौन प्रभावशाली रहेगा। आपकी खामोशी, जैसे कोई सधा हुआ संगीत, संवाद की सबसे ऊंची सुरताल बनकर उभरेगी। महत्वाकांक्षाओं को विस्तार मिलेगा और कुछ अधूरे सपने आकाश की ऊंचाइयां छूने का साहस करेंगे। मित्रों का अप्रत्याशित सहयोग मन को संतोष देगा। करियर के क्षेत्र में ‘ब्लेम गेम’ की प्रवृत्ति उभरेगी, दोषारोपण का चक्र चल सकता है इसलिए विवेक से काम लें। खानपान और दिनचर्या की लापरवाही से वजन बढ़ने की आशंका है। सट्टे या अनावश्यक आर्थिक जोखिम से हानि हो सकती है। सावधान रहें। घरेलू वातावरण के चलते मानसिक थकान हो सकती है। समझदारी से काम लें।



सप्ताह की शुरुआत में बड़ों के आशीर्वाद से कई अटके कार्यों में तेजी आएगी। नकारात्मक विचारों की गहराइयां मन पर उल्टा प्रभाव डाल सकती हैं। एकाग्रता की कमी आपके निष्कर्षों को प्रभावित करेगी। रिश्तेदारों का व्यवहार सतही और कृत्रिम प्रतीत होगा। सहनशक्ति और विनम्रता आपकी सबसे बड़ी शक्ति बनेंगी। तिल का ताड़ न बनाएं और किसी की पीड़ा में सहभागी बनकर आत्मिक संतुलन बनाए रखें। धैर्य और विवेक से परिपूर्ण आचरण आपको लाभ देगा। मानसिक तनाव धीरे-धीरे कम होता दिखेगा। प्रभावशाली व्यक्तित्वों से मुलाक़ात होगी। यदि यात्रा आवश्यक न हो तो टालें। किसी अनजाने व्यक्ति पर सहज विश्वास करना जोखिमपूर्ण हो सकता है। आपकी किसी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा सकता है इसलिए प्रत्येक वाक्य सोच-समझ कर कहें। आलोचनाओं से विचलित न होकर उन्हें सीख के रूप में ग्रहण करें।



सप्ताह के बीच कोई व्यावसायिक सौदा लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जीवन के सुखों में नई चमक आएगी। कारोबार में नई संभावनाएं उभरेंगी। आपकी बौद्धिक क्षमता और व्यावसायिक चातुर्य आपको अग्रसर करेंगे। किसी कानूनी या व्यावसायिक अनुबंध से लाभ की संभावनाएं हैं। भावनात्मक प्रतिक्रियाओं में बहने से बचें। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना सुखद अनुभूति देगी। इस समय आप सच्चे शुभचिंतकों की पहचान कर सकेंगे। चल और अचल संपत्ति से लाभ संभव है। पारिवारिक आत्मीयता प्रगाढ़ होगी। प्रतिद्वंद्वियों की योजनाएं निष्फल होंगी। आर्थिक दृष्टि से यह समय संतुलन और तनाव दोनों साथ लेकर आएगा। कोई फैसला पहले आलोचना का पात्र बनेगा, फिर उसी का सम्मान होगा। मधुर वाणी से जटिलताओं को सुलझा पाएंगे। बचत से मानसिक शक्ति मिलेगी। थोड़े प्रयासों से कई अड़चनें स्वतः ही हट जाएंगी। लेकिन किसी के कारण मानसिक अशांति का अनुभव होगा, मन मानो वाद्य यंत्र की भांति बज उठेगा।



सप्ताह के अंत में विरोधियों को कुचलने की चेष्टा में ऊर्जा न बर्बाद करें, धैर्य ही सबसे बड़ा अस्त्र है। कोई आत्मीयजन संकट के समय ढाल बनकर साथ खड़ा होगा। माता-पिता के साथ संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी। वाद-विवाद से यथासंभव बचें, अन्यथा यश को आघात पहुंच सकता है। इस चरण में आध्यात्मिक दृष्टिकोण सुदृढ़ होगा, आत्ममंथन की लहरें उभरेंगी। कोई पुराना बिगड़ा संबंध सुधरने की ओर अग्रसर होगा। जीवन की विषम परिस्थितियों में आपकी आंतरिक शक्ति विजय का कारण बनेगी। मन की विचारशीलता नई ऊंचाइयां छुएंगी। शुभ फल प्राप्त होंगे, यद्यपि क्षणिक आर्थिक उलझन बनी रहेगी। परिजनों या सहकर्मियों की पीठ पीछे आलोचना से दुख न लें, आपका आत्मविश्वास आपका रक्षक है। बौद्धिक धार और लेखन प्रतिभा में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और मित्रों का सहारा भावनात्मक रूप से अभिभूत करेगा। जीवन में रस और आनंद की पुनः वापसी होगी। प्रतिद्वंद्वी आपकी रचनात्मकता से चकित होंगे। सात समंदर पार या दूरस्थ क्षेत्रों से लाभ का संकेत है, चाहे वह व्यापार हो या बौद्धिक संपर्क।



शुभ रंग – भूरा

शुभ अंक – 4


Loving Newspoint? Download the app now