अब वो कॉन्फिडेंस कैसे आएगा? बहन, तुम्हारी हेल्दी, क्लियर और ग्लोइंग त्वचा से आएगा। मगर त्वचा के कुछ अलग ही प्लांस हैं, क्योंकि जिस कहानी की तुम मेन कैरेक्टर हो, उसकी स्पॉट लाइट छीनने के लिए चेहरे पर पिंपल जो आ गया है। मगर, टेंशन की कोई बात नहीं है। हम इस समस्या का इलाज लेकर आये हैं और नहीं आपको इसे मेकअप से नहीं छुपाना है।
घरेलू नुस्खा आएगा काम

जी हां, घरेलू नुस्खा आपकी मदद करेगा। अब आप कहेंगे कि हमारे पास इतना समय नहीं है, तो आपको इस नुस्खे के बेहतरीन रिजल्ट महज 10 से 15 मिनट में मिल जाएंगे। अब ये सुनने में बहुत ही नामुमकिन सा लग रहा है। मगर हम आपको जिस नुस्खे के बारे में जानकारी दे रहे हैं, ये हमारी मनगढ़ंत कहानी नहीं है।
मशहूर कंटेंट क्रिएटर ग्रिन्सी गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने किवहन में पड़ी सिर्फ 2 चीजों की मदद से पिंपल्स को हटाने वाला नुस्खा बताया है। आइए अब नुस्खे के बारे में जान लेते हैं।
नुस्खे में किन चीजों का हुआ इस्तेमाल?
जैसा हमने आपको बताया कि इस नुस्खे में आपको किचन में पड़ी चीजों का इस्तेमाल करना है, तो ये सच है। अगर आपकी किचन में कुछ फेंसी प्रोडक्ट्स नहीं मिलते हैं, तो भी कोई बात नहीं है। दरअसल, इस नुस्खे में जितनी बेसिक चीजों का इस्तेमाल हुआ है। हमें पूरा यकीन है कि ये चीजें आपके घर में जरूर मिल जाएंगी। ये दोनों चीजें हैं:
- शहद
- हल्दी पाउडर
कैसे इस्तेमाल करें?

आपको इस नुस्खे को इस्तेमाल करें के लिए कोई रॉकेट साइंस नहीं लगानी है। सबसे पहले एक कटोरी में हल्दी ले लें। अब इसमें शहद मिलाएं। आपका नुस्खा तैयार है। आपको इस पेस्ट को सिर्फ मुंहासे यानी पिंपल्स पर ही लगाना है। अब इस पेस्ट को 10 मिनट लगाकर रखें। इसके बाद अपना मुंह धो लें। इस नुस्खे से पिंपल्स ठीक होंगे। साथ ही, त्वचा की लालामी और सूजन की समस्या भी कम होगी।
कॉम्बिनेशन से त्वचा को होने वाले फायदे

बता दें कि शहद और हल्दी को मिलाकर पिंपल्स पर लगाने से सूजन और लालिमा कम होती है। इसके साथ ही, कॉम्बिनेशन की मदद से पिंपल्स का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को खत्म किया जा सकता है। इससे स्किन शांत होती है और हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। इनसे पिंपल को जल्दी सुखाने और दाग-धब्बे हल्के करने में मदद मिलती है।
हल्दी के फायदे
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, हल्दी के नियमित इस्तेमाल से चेहरे की डलनेस और दाग-धब्बे को कम करने में मदद मिलती है। हल्दी त्वचा को अंदर से साफ करने का काम करती है। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी आता है।
मुंहासे कम करने का तरीका
शहद के फायदे

बता दें कि शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है, ये त्वचा को हाइड्रेट रखता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। इसमें एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जो पिंपल्स को बढ़ने से रोकते हैं। साथ ही, त्वचा को साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद करती हैं।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
You may also like
काशीपुर में 'I Love मोहम्मद' जुलूस ने मचाया बवाल, पुलिस ने संभाला मोर्चा!
Gautam Gambhir ने लिए पाकिस्तानी टीम के मज़े, Team India के खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम से बुलाकर दिया ये ORDER; देखें VIDEO
Youtube पर 36200000 और Insta पर 8300000 फॉलोअर्स…. फिर से चर्चा में क्यों हैं सौरभ जोशी?
Insurance Policy Premium After Nil GST: जीएसटी खत्म होने के बावजूद बीमा की किस्त ज्यादा हो सकती है!, वजह जान लीजिए
Lava Play Ultra 5G Review : क्या यह बजट गेमिंग फ़ोन में है फ़्लैगशिप वाली बात