नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग से एक बड़ी खबर सामने आई है। इस लीग में 2025 के ऑक्शन में दिग्गज भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के दोनों बेटे भी उतरे थे। सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग को मोटी रकम में खरीद लिया गया है। वहीं उनके छोटे बेटे वेदांत को लीग के ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा है।
8 लाख रुपये में बिके आर्यवीरआर्यवीर को सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 8 लाख रुपये में खरीदा। दोनों बेटे दिल्ली के लिए जूनियर क्रिकेट खेल चुके हैं। छोटे बेटे वेदांत सहवाग को कोई खरीदार नहीं मिला। सिमरजीत सिंह DPL 2025 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 39 लाख रुपये में खरीदा। नीतीश राणा वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेलेंगे। उन्हें 34 लाख रुपये में खरीदा गया। इशांत शर्मा भी वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए 13 लाख रुपये में खेलेंगे।
छोटे बेटे का नाम पहले आयानीलामी में पहले वेदांत का नाम आया। किसी भी टीम ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसलिए वह नहीं बिके। कुछ मिनट बाद आर्यवीर का नाम आया। उन्हें खरीदने के लिए टीमों में होड़ लग गई। आखिर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने उन्हें 8 लाख रुपये में खरीद लिया। आर्यवीर दिल्ली के लिए U-19 क्रिकेट खेलते हैं। वह अपनी बल्लेबाजी के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। 2024 में वह दिल्ली राज्य टीम के लिए 300 रन बनाने के करीब पहुंच गए थे। दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत करते हुए आर्यवीर ने मेघालय के खिलाफ 297 रन बनाए थे।
फरारी जीतने से चूके थे आर्यवीरआर्यवीर एक बार फरारी जीतने से चूक गए। वह अपने पिता के टेस्ट में सबसे ज्यादा रन 319 के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। सहवाग ने 2015 में कहा था, 'हां, मेरे बच्चों को पता है कि मैंने टेस्ट क्रिकेट में कुछ बड़े स्कोर बनाए हैं। इसलिए मैंने उनसे कहा है कि अगर तुम स्कूल क्रिकेट में भी 319 रन का आंकड़ा पार करते हो, तो मैं तुम्हें फरारी दूंगा।' आर्यवीर के तिहरा शतक बनाने से चूकने के बाद सहवाग ने ट्विटर पर पोस्ट किया, 'बहुत अच्छा खेले आर्यवीर लेकिन 23 रनों से फरारी चूक गए।
सिमरजीत सिंह पर सबसे ज्यादा पैसा उड़ासिमरजीत सिंह दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 39 लाख रुपये में खरीदा। वह आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। नीतीश राणा हाल ही में दिल्ली लौटे हैं। वह वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेलेंगे।

You may also like
Jamie Smith ने बनाया कमाल रिकॉर्ड, 148 साल में ENG के लिए ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने
अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में भ्रष्टाचार की जांच की मांग
ली छ्यांग ने ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात की
छत्रपति शिवाजी पर गलत टिप्पणी के लिए माफी मांगे गायकवाड़: जयश्री शेल्के
भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 336 रन से हराया, एजबेस्टन में दर्ज की ऐतिहासिक जीत