नई दिल्ली: दिल्ली में नाला बन चुकी यमुना नदी को फिर से जिंदा करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक हाई लेवल रिव्यू मीटिंग की। इसमें यमुना के पुनर्जीवन के साथ ही दिल्ली में पानी की डिमांड और सप्लाई को लेकर डिटेल सर्वे कराने की बात कही गई।
मीटिंग में दिल्ली के दो बड़े ड्रेन नजफगढ़ और शाहदरा ड्रेनों का ड्रोन से सर्वे कराने की बात कही गई। ताकि इनमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) लगाने के साथ ही इनकी श्री डी मैपिंग करके यमुना को साफ करने के दिशा में काम किया जा सके। साथ ही दिल्ली में पानी की कमी को पूरा करने पर हर घर के हिसाब से सर्वे करने के भी निर्देश दिए।
अमित शाह ने की बैठक की अध्यक्षता
इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। इसमें केंद्रीय हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन समेत दिल्ली और केंद्र सरकार से संबंधित अन्य मंत्री और अधिकारी शामिल हुए।
मीटिंग में गृह मंत्री शाह ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) को जल प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए ऐक्शन मोड में आने की बात कही। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि शाह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से कहा कि दिल्ली सरकार को औद्योगिक इकाइयों से बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए तेजी और गंभीरता से काम करना होगा। यमुना नदी में दिल्ली के अलावा बाकी राज्यों से घुलने वाले कई तरह के केमिकल के बारे में भी कहा कि इसके लिए सभी राज्यों को साथ मिलकर काम करना होगा।
यमुना में इन दो ड्रेनों से हो रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण
उन्होंने कहा कि दिल्ली में यमुना नदी में सबसे ज्यादा पाल्यूशन नजफगढ़ और शाहदरा के मुख्य ड्रेनों से हो रहा है। इसके लिए बायोकेमिकल ऑक्सिजन डिमांड (BOD) को सुधारने की दिशा में काम करना होगा। इन दोनों ड्रेनों की ड्रोन से सर्वे कराया जाए। नदियों को स्वच्छ करने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) का बजट बढ़ाने की आवश्यकता है।
शाह ने यमुना की सफाई के साथ-साथ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की कैपेसिटी बढ़ाने पर भी विशेष जोर देते 2028 तक STP क्षमता 1500 MGD तक बढ़ाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार को भी मिलकर काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि मॉनसून सीजन में होने वाली बारिश के पानी को स्टोर करने के लिए दिल्ली सरकार को काम करना चाहिए। उन्होंने दिल्ली में बोरवेल के माध्यम से अनियंत्रित होती जा रही पानी की खिंचाई को एक बड़ी समस्या बताते हुए इस पर दिल्ली जल बोर्ड को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
शाह ने डेयरी, गौशालाओं के उत्पादित अपशिष्ट के प्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के साथ मिलकर काम करने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में अनधिकृत डेयरियों के प्रबंधन करने पर जोर दिया।
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से बात करके दिल्ली में यमुना के ई-फ्लो बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ओखला एसटीपी के पानी को यमुना के डाउनस्ट्रीम में छोड़ा जाना चाहिए। जिससे नदी के पानी की क्वॉलिटी बेहतर करने में मदद मिलेगी।

You may also like
एयर इंडिया प्लेन क्रैश: 'फ़्यूल कंट्रोल स्विच हो गए थे बंद', शुरुआती जांच रिपोर्ट हुई जारी
Video: वैवाहिक विवाद में युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान! पत्नी की दिल दहला देने वाली चीखें, वीडियो हुआ वायरल
टूट जाएगा Brett Lee का महारिकॉर्ड, जमैका टेस्ट में सिर्फ एक विकेट चटकाकर इतिहास रच देंगे Mitchell Starc
Chhangur Baba Conversion Gang : छांगुर बाबा धर्मांतरण के लिए कोड वर्ड में करता था बात, एटीएस की पूछताछ में हुआ खुलासा
अपने स्तन के दूध को बेचकर परिवार का सहारा बनी यह महिला बोली- इससे चलता है मेरे परिवार का खर्च '