खंडवाः जिले के खालवा में दिल दहलाने वाली वारदात हुई थी। आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया बुधवार को खालवा पहुंचे। खालवा पहुंचकर विक्रांत भूरिया ने पीड़ित परिवार कि घर की स्थिति देखी और इस स्थिति से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से चर्चा करवाई।राहुल गांधी ने वीडियो कॉलिंग पर काफी देर तक पीड़ित परिवार से चर्चा कर घटना की जानकारी ली। साथ ही राहुल गांधी ने आरोपियों के बारे में भी पीड़ित परिवार से पूछताछ की। राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द फास्ट्रेक कोर्ट में दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की पूरी कांग्रेस एक जुटता से मांग करेंगे। इसके अलावा उन्होंने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। कांग्रेस महिला प्रतिनिधिमंडल ने की जांचखंडवा के खालवा क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ जिस तरह से बेरहमी से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में कांग्रेस ने इस मुद्दे को काफी जबरदस्त तरीके से उठाया है। एक दिन पहले ही कांग्रेस ने खालवा क्षेत्र के लिए तीन महिला सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल नियुक्त किया था। जिसमें शोभा ओझा, डॉ लक्ष्मी साधो और विधायक झूमा सोलंकी शामिल थे। इन तीनों ने खालवा पहुंचकर पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात की। साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर बहुत सी चीजों के बारे में जानकारी लेकर खंडवा पहुंची। फिर कलेक्टर एसपी से मुलाकात कर कई चीजों के बारे में पूछताछ की। इन तीनों ने आरोपियों के खिलाफ फास्ट्रेक कोर्ट में केस चलाने की मांग की है। राहुल गांधी ने इस नेता को भेजा खंडवाराहुल गांधी ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान इस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए विक्रांत भूरिया को जिम्मेदारी सौपी है। विक्रांत भूरिया से उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को पूरी मदद सरकार से दिलवाई जाए। कांग्रेस ने इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार से 25 लाख रुपए की मांग की गई है। विक्रांत भूरिया ने कहा की सरकार अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं देती है तो कांग्रेस सड़क पर भी उतरेगी। विक्रांत भूरिया ने फास्ट्रेक कोर्ट पर उठाए सवालआदिवासी नेता विक्रांत भूरिया ने कहा की सरकार हर बड़ी घटनाओं पर फास्ट्रेक कोर्ट चलाने की बात कहती है। लेकिन किसी भी बड़ी घटनाओं में फास्ट्रेक कोर्ट में आरोपियों को सजा नहीं मिली। ऐसे कई उदाहरण भरे पड़े हैं। लेकिन खंडवा के इस पीड़ित परिवार को न्याय किसी भी कीमत पर दिलाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम डॉ मोहन यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतनी बर्बर घटना के बाद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास इस घटना पर बोलने का समय तक नहीं है।
You may also like
बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म कर रही है धूम? जानें ताजा कमाई के आंकड़े!
क्या बिग बॉस 18 के चुम दरंग और श्रुति अर्जुन की दोस्ती में आई दरार?
धन योग में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से आज इन तारीखों में जन्मे लोग करेंगे छ्प्परफाड़ कमाई, वीडियो में जानिए किसकी चमकेगी किस्मत
मजेदार जोक्स: कहां पर हो
क्यों जल्दी खराब होता है कार का गियरबॉक्स? अगर समझ गए वजह तो नहीं होगा नुकसान