नई दिल्ली : रोडरेज में पिटाई से आहत 22 वर्षीय सुमित शर्मा ने अपनी मां को विडियो कॉल कर गुरुवार को सिग्नेचर ब्रिज से छलांग लगा दी थी। दो दिनों तक चले सर्च अभियान के बाद शनिवार को शव ITO में मिला। सुमित अपने परिवार के साथ गली नंबर-3, हरिजन बस्ती, करावल नगर में रहते थे। परिवार में पिता अशोक शर्मा, मां मीना देवी के अलावा दो बड़े भाई है। वह एलईडी बनाने की फैक्ट्री में काम करते थे।
बाइक टच होने पर शुरू हुई लड़ाई
सुमित के भाई बंटी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9.30 बजे सुमित सादतपुर से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक अन्य बाइक सवार से टच हो गया। इस बात से वह इस कदर नाराज हुआ कि उसने अपने साथियों को बुलाया और सुमित की बेरहमी से पिटाई की। फिर उनकी बाइक भी छीन ली। फिर आरोपियों ने सुमित से अपने भाई बंटी को फोन कराया और उन्हें छोड़ने के बदले मोटी रकम मांगने लगे।
मां को लगाई विडियो कॉल
बंटी ने आरोपियों को पैसा देने का भरोसा दिया। उसके बाद सुमित को वह लोग बाइक लेकर जाने दिए। बंटी ने बताया, सुमित उनके पास आए और मार्केट में बाइक छोड़कर चुपचाप निकल गए। वह पिटाई से काफी दुखी थे। फिर रात 11:12 बजे सुमित ने सिग्नेचर ब्रिज से रोते हुए मां को विडियो कॉल की और छलांग लगा दी।
पहली बार नहीं आया मामला
यह पहली बार नहीं है जब सिग्नेचर ब्रिज से आत्महत्या का मामला सामने आया है। पहले भी इस स्थान से कई लोग यमुना नदी में छलांग लगा चुके हैं। हर बार मांग उठती है कि ब्रिज के दोनों ओर ऊंची दीवारें या लोहे की मजबूत जाली लगाई जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। हालांकि, अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बता दें कि यह पुल उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद को राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्वी हिस्सों से जोड़ता है।

You may also like
Entertainment News- साउथ सुपरस्टार विजय थलपति के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स है, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स
Navratri Special- नवमी पर कन्याओं को प्रसाद में दे ये उपहार, जानिए कहां से खरीदें
Health Tips- हाई कोलेस्ट्रॉल से ग्रसित लोगो को भूलकर भी नही पीनी चाहिए ये चीज, जानिए इनके बारे में
मुंबई : चलती ट्रेन में स्टंटबाजी और छेड़छाड़ करने वाला युवक बोरीवली जीआरपी ने किया गिरफ्तार
गाजा में युद्ध खत्म करने के लिए हमास को मिला ट्रंप का प्रस्ताव, अरब देशों ने किया स्वागत