बच्चे के चेहरे पर सफेद दाग-धब्बे नजर आते हैं, तो माता-पिता के माथे पर चिंता की रेखाएं दिखने लगती है। दरअसल, छोटे-छोटे बच्चे अपना ख्याल खुद नहीं रख सकते हैं। ऐसे में उनके शरीर में होने वाले बदलाव देखने, समझने और उसको सुधारने की पूरी जिम्मेदारी पेरेंट्स के कंधों पर होती है। ऐसे में बच्चे के चेहरे पर दिखने वाले सफेद पैच को भी पेरेंट्स नजर अंदाज नहीं कर पाते हैं। वहीं, अगर 2 दिन तक ये सफेद धब्बे खुद हल्के होकर गायब होना शुरू नहीं होते हैं, तो इंटरनेट पर खोज की जाती है। पेरेंट्स जाना चाहते हैं कि आखिर उनके जिगर के टुकड़े के चेहरे पर आखिर हुआ क्या है? ये सफेद धब्बे होने के पीछे कोई ना कोई कारण होना चाहिए।
कई कारणों से होते हैं सफेद धब्बे
इंटरनेट के मुताबिक, बच्चों के चेहरे पर सफेद धब्बे दिखने की ये समस्या फंगल इंफेक्शन, सूरज की किरणों से होने वाले डैमेज, विटिलिगो जैसी ऑटोइम्यून समस्याओं के कारण होती हैं। साथ ही, ये समस्या विटामिन की कमी और पेट के कीड़ों की वजह से भी हो सकती है। अब ये तो हुए इस स्थिति के भारी और बड़ी वाली वजहें, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार ये स्थिति बहुत ही छोटी सी गलती की वजह से भी हो सकती है। एक ऐसी गलती जिसे सुधार लिया जाए, तो कुछ ही समय में इस धब्बे से खुद ही पीछा छुड़वाया जा सकता है?
कौन-सी है ये गलती?
पेरेंट्स की सिर्फ एक गलती की वजह से बच्चे के चेहरे पर सफेद धब्बे दिखने लगते हैं। बता दें कि इस गलती के बारे में जानकारी, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर जुश्या सरीन ने अपनी एक इंस्टाग्राम वीडियो में दी है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि कई बार पेरेंट्स बच्चों की स्किन को मॉइस्चराइज करना भूल जाते हैं, इससे उन्हें ड्राई स्किन की परेशानी का समाना करना पड़ता है और इसी वजह से उनके चेहरे पर सफेद धब्बे उभर आते हैं। अगर आप इस स्थिति से बचना चाहते हैं, तो डॉक्टर के बताए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। आपको नियम से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए, इसे लगाना बहुत जरूरी होता है।
कैल्शियम की कमी नहीं होती वजह?
अक्सर लोग मानते हैं कि चेहरे पर दिखने वाले सफेद धब्बों के पीछे की वजह शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी है। बता दें कि कई मामलों में ऐसा हो सकता है, मगर जानकारी आपको डॉक्टर ही दे सकते हैं। अक्सर लोग कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, अब बच्चों को सप्लीमेंट्स नहीं दिए जा सकते हैं। ऐसे में आपको उन्हें डॉक्टर के पास ही ले जाना चाहिए, जिससे उनकी समस्या का असली कारण पता चल सके। हालांकि, अगर आप उनकी त्वचा को मॉइस्चराइज करना भूल जाते हैं, तो पहले कुछ दिन स्किन को अच्छे से मॉइस्चराइज करें और त्वचा में हो रहे बदलाव पर ध्यान दें।
अपने आप हो जाएंगे ठीक
जी हां, अगर बच्चे की समस्या ड्राई स्किन की वजह से ट्रिगर हुई है, तो त्वचा को प्रॉपर हाइड्रेशन मिलने के बाद ये स्थिति कुछ सालों में अपने आप ही ठीक हो जाएगी। बच्चों की चिंता करना और उनका ध्यान रखना पेरेंट्स की जिम्मेदारी होती है। हालांकि, आपको विटिलिगो जैसी गंभीर समस्याओं के बारे में खुद से ही ओवरथिंक करने के बाद पैनिक करने की जरूरत नहीं है। इस स्थिति में शांति से काम लें और पहले डॉक्टर की सलाह लें। आपको खुद ही इंटरनेट वाला डॉक्टर बनने की जरूरत नहीं है।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

You may also like
पंजाब : मंत्री मोहिंदर भगत ने केंद्र सरकार की राहत राशि को बताया 'ऊंट के मुंह में जीरा'
भारत-पाक मैच विवादः ICC ने सूर्यकुमार और हारिस पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया, फरहान को दी चेतावनी
चाइना ओपन 2025 : गत चैंपियन कोको गॉफ दूसरे दौर में पहुंची
दुनिया की खबरें: 'रूसी तेल का इस्तेमाल बंद करने से हमारी अर्थव्यवस्था होगी बर्बाद' और नेपाल में भूकंप के झटके
सफेद बालों को 3 दिन में` जड़ से काला कर देगा यह 2 रुपये का चमत्कारी नुस्खा