पटना: बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में रविवार की रात से हो रही झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। आज 28 जुलाई को भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के ज्यादातर जिलों में गरज के साथ आज बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तर बिहार में दक्षिण बिहार से ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए ऑरेंज तो कुछ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
बिहार के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, आज वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी और सुपौल में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें, रविवार को गया, भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, रोहतास, बक्सर, अररिया और सीवान में हल्की से मध्यम बारिश हुई। भागलपुर में सबसे ज्यादा 16.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बिहार में इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग केंद्र पटना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, सारण, मुजफ्फरपुर, पटना जिले में आज भी बारिश होने की प्रबल संभावना है। बारिश के साथ वज्रपात भी हो सकता है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
कहां रहा तबसे अधिक और कम तापमान?
बीते दिन रविवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजधानी पटना का का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान वाल्मीकि नगर और दरभंगा में दर्ज किया गया। दोनों जगहों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान समस्तीपुर के पूसा में दर्ज किया गया। पूसा में रविवार को 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may also like
भारत में पिछले 6 वित्तीय वर्षों में 12,000 लाख करोड़ रुपये के 65,000 करोड़ से अधिक हुए डिजिटल लेनदेन
ई-श्रम पोर्टल पर 30.95 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक पंजीकृत
राजस्थान को मनरेगा में केंद्र सरकार ने दिए 4384 करोड़ रुपये-शिवराज सिंह
पत्रकार राजेश को मातृ शोक
उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल, अगले चार दिन तक लगातार बारिश के आसार