बांका: रजौन थाना क्षेत्र के सुजाल कोरामा गांव में देर शाम डायन बताकर एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। महिला गंभीर रूप से घायल है। पीड़िता के बेटे ने रजौन थाने में आवेदन दिया है। उसने बताया कि गांव के पंकज दास, श्रवण दास, प्रिंस दास, रमेश दास, चंद्रिका दास, बिजली देवी, छोटी कुमारी और चंद्रावती देवी अचानक घर में घुस आए। मां को गाली देने लगे। बोले- तुम डायन हो, जादू-टोना करती हो। विरोध करने पर सभी ने मिलकर लाठी, डंडा, खंती और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
महिला पर जानलेवा हमला
हमलावर तब तक मारते रहे जब तक महिला बेहोश नहीं हो गई। हमले में महिला के दोनों हाथ और एक पैर टूट गया। गला दबाकर जान लेने की कोशिश की गई। महिला खून से लथपथ हो गई। शोर मचाने पर बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। बीच-बचाव में आई बहू को भी पीटा गया। उसके कपड़े फाड़ दिए। गले से चांदी का गहना भी छीन लिया गया। हल्ला सुनकर लोग जुटे तो सभी आरोपी भाग निकले।
अस्पताल में भर्ती
गंभीर हालत में महिला को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत नाजुक है। दोनों हाथ और एक पैर टूट चुका है। महिला जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करना चाहिए। दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।
परिजनों का बयान
परिजनों ने बताया कि पहले भी डायन बताकर हमला किया गया था। उस समय धमकी दी गई थी कि केस करोगे तो जान से मार देंगे। तब भी रजौन थाने में आवेदन दिया गया था। लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। बाद में एसडीपीओ और एसपी को भी शिकायत दी गई थी। पुलिस की लापरवाही के कारण दोबारा हमला हुआ। रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

You may also like
परिवार, समाज और शिक्षा संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण : सोमकांत शर्मा
राष्ट्र सेविका समिति की प्रतिनिधि सभा की बैठक नागपुर में गुरुवार से
स्वस्थ जीवनशैली आरोग्य का मूलमंत्र : डॉ. तोमर
रहस्यमय परिस्थितियों में युवती की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
अंत्येष्टि स्थल को विकसित मॉडल के रूप में विकसित किया जाए: सीडीओ