Next Story
Newszop

Mumbai-Pune Expressway Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने 15 से 20 वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, कई घायल

Send Push
मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हाईवे पर खोपोली के पास करीब 15 से 20 गाड़ियों का एक्सीडेंट हुआ है। बताया जा रहा है कि ढलान पर ब्रेक फेल होने से एक कंटेनर ने इन सभी वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। मुंबई की ओर खोपोली पुलिस स्टेशन की सीमा में नवीन टनल से लेकर फूड मॉल होटल तक कई चार पहिया और बड़े वाहन आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कई अन्य घायल हो गए हैं और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
Loving Newspoint? Download the app now