Next Story
Newszop

IPL 2025: वफादारी सिर्फ खिताब नहीं... विराट कोहली के हाथ में आई IPL ट्रॉफी, आनंद महिंद्रा ने यूं सराहा

Send Push
नई दिल्ली: विराट कोहली का 18 साल का IPL खिताब जीतने का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को छह रनों से हराया। 2008 में शुरुआत से ही कोहली इस टीम का चेहरा रहे हैं। उन्होंने फाइनल में 35 गेंदों में 43 रन बनाए। कोहली ने पहली बार IPL ट्रॉफी उठाई। इसके बाद उन्हें हर तरफ से बधाईयां मिलीं। आनंद महिंद्रा ने भी सोशल मीडिया पर कोहली को बधाई दी।



आनंद महिंद्रा ने विराट की वफादारी को सराहा

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'ऐसी वफादारी सिर्फ खिताब नहीं जीतती, बल्कि इतिहास बनाती है।' महिंद्रा ने कोहली के RCB के प्रति समर्पण को सराहा। उन्होंने कहा कि 18 सालों से विराट कोहली ने उस टीम को अपना दिल दिया जिसने कभी ट्रॉफी नहीं जीती थी। अब सितारों ने उनकी प्रार्थना सुन ली है। महिंद्रा ने रवींद्रनाथ टैगोर को उद्धृत करते हुए लिखा, 'विश्वास वह पक्षी है जो प्रकाश को महसूस करता है और अंधेरी रात में भी सुबह की रोशनी को महसूस कर लेता है और गाता है।'



उन्होंने आगे लिखा- 18 साल तक विराट कोहली ने अपना दिल उस टीम को दिया जिसने कभी ट्रॉफी नहीं छुई। उस सुबह की रोशनी का इंतजार कर रहे थे। और अब आखिरकार, सितारों ने उनके भरोसे का जवाब दिया है।





तीन फाइनल हारने के बाद मिली जीत

2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कोहली आरसीबी में शामिल हुए थे। उन्होंने पहले 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में हार का सामना किया था। 2021 में कप्तानी छोड़ने के बाद भी कोहली आरसीबी के लिए बल्लेबाजी में भूमिका निभाई। 2016 सीजन में उन्होंने 973 रन बनाए थे, जो अभी भी एक रिकॉर्ड है। विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। आखिरी ओवर में जब पंजाब के खिलाफ आरसीबी की जीत पक्की हो गई तो विराट की आंखों में आंसू साफ दिखाई दे रहे थे।

Loving Newspoint? Download the app now