नागपुर:महाराष्ट्र के नागपुर में सरकारी समारोह के दौरान एक अजीबोगरीब घटना घटी है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में आयोजित रोजगार मेले में दो महिला अफसरों के बीच जबरदस्त कहासुनी हो गई। ऑरेंज साड़ी में शोभा मधाले ने ग्रे साड़ी पहनी सुचिता जोशी को धक्का दिया। इस धक्का-मुक्की में सोफे पर पानी गिर गया। आरोप है कि मधाले ने जोशी के हाथ पर चिकोटी भी काटी और कोहनी से धक्के भी दिए। यह पूरा वाकया एक वीडियो में कैद हो गया है जो अब वायरल हो रहा है।
वीडियो में क्या, क्यों हुआ विवाद?
दरअसल यह पूरा झगड़ा 'पोस्टमास्टर जनरल' (PMG) के पद को लेकर चल रहा है। इस वीडियो में डाक विभाग की एक उच्च पदस्थ महिला अधिकारी दूसरी उच्च पदस्थ महिला अधिकारी को कोहनी से मारती हुई दिखाई दे रही है। संभव है कि दोनों के बीच यह विवाद पोस्टमास्टर जनरल के पद को लेकर हुआ हो। नागपुर रीजन की पोस्टमास्टर जनरल शोभा मधाले का 8 सितंबर को कर्नाटक के घरवाड़ में तबादला कर दिया गया था।
सुचिता जोशी को मिला था नागपुर का प्रभार
नवी मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल सुचिता जोशी को नई नियुक्ति तक नागपुर का प्रभार सौंपा गया था। इस बीच शोभा मधाले ने अदालत का रुख कर तबादले पर रोक लगवा ली। इसी बात को लेकर मधाले और जोशी के बीच एक गुप्त विवाद शुरू हो गया, यही विवाद शुक्रवार को रोजगार मेले में भी देखने को मिला।
हाथ से दिया धक्का, बाएं हाथ पर चुटकी काटी
इस बीच शुक्रवार को रोजगार मेले में पोस्ट मास्टर जनरल को आमंत्रित किया गया था, इसलिए प्रभारी सुचिता जोशी मंच पर थीं। शोभा मधाले भी कार्यक्रम में आईं। दोनों एक ही सोफे पर एक-दूसरे के बगल में बैठ गईं और फिर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मधाले ने जोशी का हाथ धक्का दिया। उनके बाएं हाथ पर चुटकी काटी। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। बहरहाल, दो वरिष्ठ महिला अधिकारियों के बीच हुई यह घटना और दोनों का व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

झगड़े की आदत पड़ जाए तो उम्र और पद का भी लिहाज नहीं रहता!!
— Gyanendra Shukla (@gyanu999) October 25, 2025
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में आयोजित रोज़गार मेले में अद्भुत दृश्य दिखा। मंच पर मौजूद दो महिला अफसरों में तनातनी हुई। शोभा मधाले (ऑरेंज साड़ी) ने सुचिता जोशी(ग्रे साड़ी) के हाथ को धक्का दिया, जिससे… pic.twitter.com/WrNOsQT9qt
सुचिता जोशी को मिला था नागपुर का प्रभार
नवी मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल सुचिता जोशी को नई नियुक्ति तक नागपुर का प्रभार सौंपा गया था। इस बीच शोभा मधाले ने अदालत का रुख कर तबादले पर रोक लगवा ली। इसी बात को लेकर मधाले और जोशी के बीच एक गुप्त विवाद शुरू हो गया, यही विवाद शुक्रवार को रोजगार मेले में भी देखने को मिला।
हाथ से दिया धक्का, बाएं हाथ पर चुटकी काटी
इस बीच शुक्रवार को रोजगार मेले में पोस्ट मास्टर जनरल को आमंत्रित किया गया था, इसलिए प्रभारी सुचिता जोशी मंच पर थीं। शोभा मधाले भी कार्यक्रम में आईं। दोनों एक ही सोफे पर एक-दूसरे के बगल में बैठ गईं और फिर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मधाले ने जोशी का हाथ धक्का दिया। उनके बाएं हाथ पर चुटकी काटी। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। बहरहाल, दो वरिष्ठ महिला अधिकारियों के बीच हुई यह घटना और दोनों का व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
You may also like

एनिकट पर नहाने गए तीन भाई-बहन सहित चार डूबे

अंतरराष्ट्रीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 30 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के छात्रों ने फहराया जीत का परचम

डायबिटीज में ये 3 चीज़ें खाएं, शुगर कभी नहीं बढ़ेगी दोबारा,` हर डायबिटीज पेशेंट को रोज़ाना खानी चाहिए ये 3 चीज़ें

ससुर ने बहू से की बिस्तर शेयर करने की डिमांड, विरोध पर दी क्रूर सजा