Next Story
Newszop

पहियों पर चलता-फिरता घर, दुनियाभर का लगा सकते हैं चक्कर, जानें इस व्हीकल की खासियत

Send Push
क्या आपने कभी सोचा है कि आपका घर पहियों पर हो और आप जहां चाहें वहां घूम सकें? RV यानी रिक्रिएशनल व्हीकल (Recreational Vehicle) यही सपना सच करता है। यह एक ऐसा व्हीकल होता है जो रहने लायक होता है और इसे खास तौर पर लंबी यात्राओं या कैंपिंग के लिए डिजाइन किया जाता है। RV को आम बोलचाल की भाषा में मोटरहोम (Motorhome) भी कहते हैं। इसे इस तरह से बनाया जाता है कि इसमें हर बेसिक सुविधा का ध्यान रखा जा सके। आरवी में लगभग हर वो चीज होती है जो घर में मिलती है। यह इतनी सुविधाजनक होती है कि इससे पूरी दुनिया भी घूमी जा सकती है और कई ऐसा करते भी हैं। विदेशी में यह काफी ज्यादा पॉपुलर है और अब भारत में इसे बहुत पसंद किया जा रहा है।
RV में मिलने वाली सुविधाएं image

RV एक चलता-फिरता घर होता है, जिसमें आपकी जरूरी सुविधाओं का पूरा इंतजाम होता है। RV में एक या एक से ज्यादा बिस्तर होते हैं, जो एक छोटे बेडरूम की तरह होते हैं। ये बिस्तर गाड़ी के साइज के हिसाब से फिक्स या फोल्डेबल हो सकते हैं। कुछ बड़े RVs में तो दो-तीन बेडरूम भी होते हैं। इससे जब यात्रा करते-करते लोग थक जाते हैं तो गाड़ी को कहीं पार्क करके आराम से सो सकते हैं। इसमें एक छोटी किचन भी होती है जिसमें सिंक, गैस स्टोव, माइक्रोवेव और पानी को ठंडा करने के लिए एक छोटा रेफ्रिजरेटर भी होता है। इससे ट्रैवलिंग के दौरान आप अपनी पसंद का खाना खुद बना सकते हैं और बाहर खाने पर होने वाले खर्च से बच सकते हैं।


बैठने की जगह (Living Area) image

गाड़ी के अंदर एक सोफा या डाइनिंग टेबल होती है, जहां आप आराम से बैठ सकते हैं, खाना खा सकते हैं या कोई और काम कर सकते हैं। यह जगह दिन के समय लिविंग रूम का काम करती है और रात में इसे सोने की जगह में बदला जा सकता है। RV में बिजली और पानी की भी पूरी व्यवस्था होती है, ताकि आपको यात्रा के दौरान परेशान न होना पड़े। बिजली के लिए बैटरी या जेनरेटर लगा होता है। इसके अलावा सोलर पैनल का भी इस्तेमाल होता है। ज्यादातर RVs में एक छोटा बाथरूम भी होता है, जिसमें टॉयलेट, सिंक और शॉवर की सुविधा होती है। इसमें साफ पानी और इस्तेमाल किए गए पानी के लिए अलग-अलग टैंक लगे होते हैं।


एयर कंडीशनर और हीटर (AC & Heater) image

RV में एयर कंडीशनर और हीटर दोनों का इंतजाम होता है। इसे यात्री अपनी जरूरत या मौसम के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे गर्मी में एसी और भयंकर सर्दी में हीटर चलाना। इससे आपको बिल्कुल वैसा फील मिलता है जैसे आप अपने घर बैठे हों। इससे आप किसी भी मौसम में आराम से यात्रा कर सकते हैं।


भारत में RV का बढ़ता चलन image

विदेशों में कई लोग RV का इस्तेमाल करके देशभर की यात्रा करते हैं। लेकिन, अब भारत में भी RV का चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। लोग अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेकर परिवार और दोस्तों के साथ RV से घूमने निकल रहे हैं। यह ट्रैवलिंग का एक नया और रोमांचक तरीका है, जो आपको अपनी मर्जी से कहीं भी घूमने की आजादी देता है।

Loving Newspoint? Download the app now