बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ दिवाली का जश्न शांति से मनाया। उनकी अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रही हाई-प्रोफाइल कानूनी लड़ाई अभी भी जारी है। मालूम हो कि बिजनेसमैन संजय की 52 साल की उम्र में पोलो खेलते समय मौत हो गई थी। उन्होंने कथित तौर पर इंग्लैंड में एक मैच के दौरान मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे उन्हें जानलेवा एनाफिलेक्टिक शॉक लगा था।
संजय कपूर की मौत के बाद परिवार उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। मामला कोर्ट में है। इस बीच करिश्मा ने घर पर शांति से दिवाली का त्योहार मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो बच्चों समायरा व कियान के साथ मिट्टी का दीया जला रही हैं।
करिश्मा कपूर का पोस्ट वायरल
करीना ने कहा- दुनिया की सबसे मजबूत लड़की
51 साल की करिश्मा ने अपने क्रिप्टिक पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- पॉजिटिविटी। उनके इस पोस्ट पर बहन करीना कपूर ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'दुनिया की सबसे मजबूत लड़की मेरी बहन। आपके लिए सिर्फ पॉजिटिविटी। मेरे सैम और किऊ।' करीना की ननद सबा पटौदी ने भी कॉमेंट किया, 'कसकर गले लगाओ!'
संजय की वसीयत को लेकर चल रहा केस
बता दें कि करिश्मा के बच्चों और संजय की वाइफ प्रिया सचदेव के बीच 30,000 करोड़ रुपये का उत्तराधिकार विवाद सुर्खियों में बना हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार, प्रिया को संपत्ति का 75% हिस्सा विरासत में मिला है, जबकि करिश्मा के बच्चों को 25% हिस्सा मिला है। हालांकि, करिश्मा के बच्चों की तरफ से केस लड़ रहे वकील ने वसीयत में 'बड़ी गलतियां' गिनाई हैं। वसीयत के जालसाजी का भी दावा किया है।

You may also like
PGCIL Vacancy 2025: पावरग्रिड में ऑफिसर ट्रेनी की वैकेंसी, 22 लाख का मिलेगा सालाना पैकेज, देखें योग्यता
SM Trends: 23 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
सरफराज खान मामले पर बोले संजय निरुपम, क्रिकेट में धर्म का मुद्दा उठाना दुर्भाग्यपूर्ण
मजेदार जोक्स: मुझे तुम्हारी याद बहुत आती है
Gold and Dollar: सोने में तेजी खतरे का संकेत, क्या ढहने वाला है डॉलर का किला? जानें एक्सपर्ट ने क्यों दी चेतावनी