By Jitendra Jangid- दोस्तो पूरी दुनिया में लगभग 196 देश हैं, इनमें से कई देशों का क्षेत्रफल बहुत ज्यादा तो कई देशों का क्षेत्रफल कम होता हैं, इन छोटे देशों को आप 2-3 दिनों के बीच देख सकते हैं, अपने आकार के बावजूद, ये देश अपनी संस्कृति, इतिहास और आकर्षण में अद्वितीय हैं। आइए जानते हैं दुनिया के उन देशो के बारे में जो सबसे छोटे हैं-

1. वेटिकन सिटी
दुनिया का सबसे छोटा देश।
लंबाई: केवल 440 मीटर।
जनसंख्या: लगभग 764 लोग।
रोमन कैथोलिक चर्च का आध्यात्मिक केंद्र होने के लिए प्रसिद्ध।
2. मोनाको
दूसरा सबसे छोटा देश।
क्षेत्रफल: मात्र 1.9 वर्ग किमी।
विलासिता, कैसीनो और फॉर्मूला 1 ग्रैंड प्रिक्स के लिए जाना जाता है।
3. नाउरू
क्षेत्रफल: 21 वर्ग किमी।
तीसरा सबसे छोटा देश।
प्रशांत महासागर में स्थित और अपने फॉस्फेट भंडार के लिए प्रसिद्ध।

4. तुवालु
क्षेत्रफल: 26 वर्ग किमी।
सबसे दूरस्थ और सबसे छोटे द्वीपीय देशों में से एक।
प्रशांत महासागर में स्थित, बढ़ते समुद्र स्तर से खतरे में।
5. सैन मैरिनो
क्षेत्रफल: 61 वर्ग किमी।
उत्तरी इटली में स्थित।
समृद्ध मध्यकालीन इतिहास वाला, दुनिया का सबसे पुराना गणराज्य माना जाता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]
You may also like
मुठभेड़ में लुटेरे सगे भाई गिरफ्तार, तमंचे-कुंडल व बाइक बरामद
जमीन विवाद में एक की गोली मारकर हत्या तो दूसरे को जिंदा जलाया
हिमाचल में मॉनसून का तांडव, मंडी में फटा बादल, शिमला में गिरे मकान, 557 सड़कें बंद, अलर्ट जारी
AICTE PG Scholarship Scheme 2025: Financial Aid for Postgraduate Students
आगरा घूमने के लिए गए थे पति-पत्नी तब वहां उन्हें मिला एक गाइड बोला चलिए घुमा देता हूं फिर बोला…`