गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में एक पिता ने अपने बेटे की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। घटना नहाने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुआ।
जानकारी के मुताबिक, शहाबुद्दीन की पत्नी नहा रही थी। सलमान नट (32) ने स्नान कर रही अपनी मां से कहा जल्दी करो, क्या पूरी रात तुम्हीं नहाओगी। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। तैश में आकर शहाबुद्दीन ने पास में रखे चाकू को सलमान के पेट में घोंप दिया।
घायल सलमान को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया।
मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से उसकी मां ताहिरा और पत्नी अफसाना समेत पूरा परिवार शोक में डूबा है। खानपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
You may also like
Delhi Flood: 72 घंटों में दिल्ली में आ सकती है बाढ़, हथिनीकुंड बैराज में यमुना खतरे के निशान पर
दिल्ली में तीन दिन से मॉनसून 'नर्म', धूप के तेवर गर्म
बुंदेलखंड में क्यों इतनी तबाही मचा रही बाढ़? कभी सूखे के लिए चर्चा में रहने वाला क्षेत्र अब पानी से जूझ रहा
5 गेंदबाज जिन्होंने एक टेस्ट में दिए सबसे ज्यादा रन, इंग्लैंड ने खोल दिया था पाकिस्तानी का धागा
मां का महादान: 300 लीटर ब्रेस्ट मिल्क डोनेट कर हजारों बच्चों को दिया जीवनदान, बनाया विश्व रिकॉर्ड