इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने सिंगल होने से दुखी हैं। उन्हें इस बात की शिकायत रहती है कि उन्हें कोई पार्टनर नहीं मिल रहा। लेकिन जनाब आप उन लोगों का हाल जान लें जो किसी तरह की रिलेशनशिप में हैं। चाहे आप शादी कर लो या गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड बना लो, झंझट दोनों में ही है। दूसरी ओर यदि आप सिंगल हो तो फायदे में हो। यदि आपको हमारी बातों पर यकीन नहीं तो अभी हम आपको गलत साबित कर देते हैं। आज हम आपको सिंगल होने के ऐसे-ऐसे फायदे बताएंगे कि जो लोग पहले से मिंगल हैं, वह भी सिंगल बनने पर विचार करने लगेंगे।
सिंगल रहने के हैं गजब के फायदे1. सिंगल रहने पर आपके पास बहुत समय होता है। रिलेशनशिप वालों की आधी जिंदगी अपने पार्टनर की जरूरतें पूरी करने में ही बीत जाती है। वहीं सिंगल लोग खाली समय होने पर अपने शौक पूरे कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप इस समय का इस्तेमाल अपने करियर पर फोकस करने में कर सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि सिंगल लोग ज्यादा तेजी से तरक्की करते हैं।
2. सिंगल रहने का दूसरा सबसे बड़ा फायदा है आपका खर्चा बहुत कम होता है। कोई महंगे बर्थडे गिफ्ट नहीं देने पड़ते। कहीं बाहर महंगी जागह खाना खाने या फिल्म देखने नहीं जाना पड़ता। एक तरह से आपकी अच्छी खासी सेविंग हो जाती है। यह बचत के पैसे आपके फ्यूचर में बहुत काम आते हैं। आप आर्थिक रूप से स्ट्रॉंग रहते हैं।
3. सिंगल लोगों को लगता है कि पार्टनर मिलने के बाद वह ज्यादा खुश रहेंगे। जबकि ऐसा नहीं है। बल्कि रिलेशन में आने के बाद आप और भी तनाव में रहने लगेंगे। फिर आपको पार्टनर की हर छोटी मोटी बातों का बुरा लगने लगेगा। वहीं आपके ऊपर मेंटल प्रेशर भी बढ़ जाएगा। रिलेशन में आने के बाद की खुशी बस कुछ दिनों की होती है। बाद में दुख और तनाव आपको घेर लेते हैं। वहीं सिंगल लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। इसलिए वह कम तनाव में रहते हैं।
4. सिंगल लोग ज्यादा सेहतमंद भी रहते हैं। तनाव कम होने से वह अच्छी नींद भी लेते हैं। घंटों फोन में देर रात लगे नहीं रहते हैं। उनकी भाग दौड़ भी कम रहती है। वह अपने खान-पान पर भी अधिक ध्यान दे पाते हैं। अधिकतर घर का खाते हैं। बाहर का कम खाते हैं। ये सभी चीजें आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालती है।
5. सिंगल लोग अपने दोस्तों संग ज्यादा समय बीता पाते हैं। यह दोस्त उनके सुख और दुख में काम आते हैं। वहीं रिलेशन में आने के बाद आपकी दोस्तों से दूरी बढ़ जाती है। कई बार आपका पार्टनर भी नहीं चाहता कि आप अपने दोस्तों संग ज्यादा समय बिताओं। वह चाहता है आप उसके साथ अधिक टाइम स्पेन्ड करो।
6. सिंगल लोग मेंटली स्ट्रॉंग होते हैं। वह अपनी भावनाओं पर अच्छे से काबू रख पाते हैं। उन्हें इमोशनल स्ट्रेस कम होता है। वह कम गुस्सा करते हैं। कम चिढ़चिढ़े होते हैं। हमेशा हंसते और खिलखिलाते रहते हैं। वहीं मिंगल लोग अपने पार्टनर के साथ रहते-रहते भावनात्मक रूप से टूट जाते हैं। अक्सर दुखी रहते हैं। जल्दी इमोशनल हो जाते हैं।
You may also like
पायल मलिक की बिगड़ी तबीयत तो पहुंची अस्पताल, अरमान मलिक और दोनों बीवियों के खिलाफ पटियाला कोर्ट में याचिका दायर
लोकसभा में आज 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस, विपक्ष ने बनाई रणनीति; कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
बिहार का मौसम 28 जुलाई: पटना, सारण में होगी तेज बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का वेदर अपडेट्स
तेल और पेट्रोकेमिकल सेक्टर की लॉजिस्टिक कंपनी Repono Limited का IPO आज खुला, GMP 21%
हरिद्वार के बाद बाराबंकी में मचा हड़कंप: औसानेश्वर महादेव मंदिर में मची भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 29 घायल