बरहन/आगरा। Agra News: आगरा में एक युवती का शव घर से 300 मीटर दूर चबूतरे पर फंदे से लटका मिला। वह सोमवार रात 12 बजे से लापता थी। भाई ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नगला बरी के मान सिंह की 18 वर्षीय बेटी रजनी सोमवार को गांव में ही आयोजित आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुई थी।
स्वजन ने बताया कि शाम को पड़ोस में दावत खाने के बाद घर लौट आई थी। रात 12 बजे वह लापता हो गई। स्वजन ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसका शव घर से 300 मीटर दूर पूर्व प्रधान श्यामबाबू के चबूतरे पर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
स्वजन ने हत्याकर शव फंदे पर लटकाने के लगाए आरोप
पूर्व प्रधान का मकान काफी समय से खाली है। वहां कोई नहीं रहता है। स्वजन ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। भाई करन सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व उनका गांव के एक युवक से झगड़ा हुआ था। तब लोगों ने मामला शांत करा दिया था। लेकिन वह आए दिन शराब पीकर गालीगलौज कर धमकी देता था।
पैर मुड़े हुए, जमीन छू रहे थे
रजनी का शव जिस पेड़ पर फंदे से लटका मिला, उस पेड़ की ऊंचाई ज्यादा नहीं है। 10 फीट की ऊंचाई पर युवती रजनी का शव फंदे से लटका था। पैर मुड़े हुए जमीन को छू रहे थे।
You may also like
नवकेतन स्टूडियो: गाइड और हरे रामा हरे कृष्णा जैसी फ़िल्मों से नया इतिहास रचने वाला प्रोडक्शन हाउस
मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे तेजस्वी अब महागठबंधन में क्लर्क का काम करेंगे : दिलीप जायसवाल
उत्तराखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं का परिणाम जारी, हाईस्कूल के 90.8 प्रतिशत तो इंटरमीडिएट के 86.7 फीसदी बच्चे पास
IPL 2025: निकोलस पूरन महारिकॉर्ड बनाने से सिर्फ 1 रन दूर, वेस्टइंडीज के 3 क्रिकेटर ही कर पाए हैं ऐसा
जयपुर में महिला की सर्जरी में लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मामला