Next Story
Newszop

आपकी बहू से भी ज्यादा कामकाजी है ये बंदर, फटाफट काटता है सब्जियां, देखें Video ⤙

Send Push

‘वह स्त्री है। वह कुछ भी कर सकती है।’ ये डायलॉग आप सभी ने कई बार सुना होगा। इसमें काफी हद तक सच्चाई भी है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इस वीडियो में एक बंदर सब्जी तुड़वाने में महिला की मदद करता दिखाई दे रहा है। आमतौर पर बंदर अपनी शरारत के लिए जाने जाते हैं। इन्हें घर में पनाह दे दी जाए तो ये पूरा घर तहस नहस कर देते हैं। हालांकि जब घर स्त्री का हो और कमांड उसके हाथ में हो तो बात कुछ अलग होती है।

image

अपने घर को कैसे मैनेज करना है और किस से क्या काम निकलवाना है ये बात एक महिला अच्छे से जानती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो इस बात का सबूत भी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बंदर महिला के बगल में बैठ सब्जियां तोड़ रहा है। दिलचस्प बात ये रहती है कि वह ये कम बड़ी ही फुर्ती के साथ करता है। उसे देख ऐसा लगता है मानो यह बंदर सब्जी तोड़ने में एक्सपर्ट है।

image

सोशल मीडिया पर सब्जी काटते हुए बंदर का यह वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है। बंदर को ऐसा करता हुआ देख हर कोई हैरान है। बंदर न तो सब्जी से खेल रहा है और न ही उसे खा रहा है। बल्कि वह तो महिला की मदद करते हुए बड़े आराम से सब्जियां तुड़वा रहा है। ऐसे नजारे रोज रोज देखने को नहीं मिलते हैं। यही वजह है कि यह बंदर अब सोशल मीडिया पर स्टार बन गया है। इसे देख हर महिला यही सोच रही है कि काश हमारे पास भी घर के कामों में हाथ बंटाने वाला ऐसा एक बंदर होता।

image

इस शानदार वीडियो को ट्विटर पर आईआरएस अमन प्रीत ने शेयर किया है। वीडियो साझा करते हुए वे कैप्शन में लिखती हैं – ‘ऐसा है के अगर हम कुछ ठान लें तो इंसानों से लेकर बन्दरों तक सबसे काम करवा लेती हैं !! नारी शक्ति’। चलिए पहले आप भी फटाफट यह दिलचस्प वीडियो देख लीजिए।


वैसे आपको ये वीडियो पसंद आया तो इसे शेयर करना न भूले।

Loving Newspoint? Download the app now