हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। हर कोई चाहता है कि उसके घर में लक्ष्मी का वास हो। उनके घर पधारने से हमें पैसों की कभी कोई दिक्कत नहीं होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं। घर में कुछ खास बदलाव कर आप भी अपने घर मां लक्ष्मी को आमंत्रित कर सकते हैं। इससे वह आपके घर काफी लंबे समय तक रहेंगी।
इन वास्तु टिप्स से घर आएगी मां लक्ष्मी1. सुबह-सुबह घर की साफ सफाई करने के बाद थोड़े से पानी में हल्दी मिला दें। अब एक पान का पत्ता लें और इस हल्दी वाले पानी से पूरे घर में छिड़काव करें। ऐसा करने से आपका घर पवित्र होगा और यहां मौजूद सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाएगी। इस उपाय से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। और महालक्ष्मी उस घर में ज्यादा दिनों तक रहती है जहां सकारात्मक ऊर्जा अधिक हो।
2. हम सभी के घर में कोई ना कोई धार्मिक पुस्तक किया ग्रंथ जरूर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन धार्मिक पुस्तकों को रखने की दिशा भी बहुत मायने रखती है। आपको इन धार्मिक पुस्तकों को पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे घर का वातावरण सुखद और पॉजिटिव बनता है। आपके ज्ञान में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां सरस्वती भी आपके घर में विराजती हैं।
3. घर में मौजूद पूजा स्थल में रोज सुबह और शाम घी का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। आपको घी के दो दीपक लगाने चाहिए। पहले दीपक से आरती कीजिए और दूसरे दीपक को हमेशा एक ही स्थान पर रहने दीजिए। इसके साथ ही घर में घंटी और शंख की आवाज भी बजाएं। इससे घर में पॉजिटिव ऊर्जा बढ़ेगी और महालक्ष्मी आपके घर ज्यादा दिनों तक रहेगी।
4. साफ सफाई वाली झाड़ू को कभी भी दरवाजे के पास नहीं रखना चाहिए। इसे ऐसी जगह भी नहीं रखना चाहिए जहां बार-बार पैर लगे। वही झाड़ू को किचन में भी नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को खड़े रखने की वजह लेटा कर रखना चाहिए। इन सभी नियमों का पालन करने पर मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होगी और आपको धन लाभ देगी।
5. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दीवारों पर सुंदर प्राकृतिक और मनमोहक तस्वीरें लगाना शुभ माना जाता है। इन तस्वीरों को देखकर हमें एक पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। हमारा मन शांत और सकारात्मक रहता है। इससे मां लक्ष्मी हमारे घर जल्दी आती हैं।
6. महालक्ष्मी को गंदगी और नेगेटिव एनर्जी बिल्कुल पसंद नहीं है। इसलिए अपने घर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। कहीं भी गंदगी और कचरा जमा ना होने दें। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर अशोक के वृक्ष लगाने से भी लाभ होता है।
7. महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में श्री यंत्र की स्थापना करें। इसे अपने घर पूर्ण विधि-विधान से स्थापित करने से बड़ा लाभ होता है। इससे महालक्ष्मी आपके घर अवश्य पधारती हैं। इतना ही नहीं आपको मनचाहा फल भी प्रदान करती हैं।
8. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाना बड़ा शुभ माना जाता है। आपको सुबह-शाम तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। साथ ही अगरबत्ती भी लगानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
9. घर में कभी भी सूखे फूल ना रखें। पूजा स्थल पर चढ़ाए हुए फूल हो या गुलदस्ते में रखे हुए फूलों हमेशा यह ताजे होने चाहिए। बासे और सूखे फूलों से नेगेटिव एनर्जी निकलती है। नहीं फ्रेश फूल एक पॉजिटिव एनर्जी फैलाते हैं। इससे मां लक्ष्मी खुश रहती हैं।
10. घर की महिलाएं जैसे बेटी बहु को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसलिए आप इनका कभी अपमान न करें। इन्हें कोई दिख न पहुंचाएं। बल्कि इन्हें सदा खुश रखें। इससे मां लक्ष्मी आपके घर हमेशा रहेंगी।
You may also like
देसी घी खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
सऊदी अरब के दौरे से दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
JEE Main 2025: Dream of a Desk Job Now Within Reach — JEE Advanced Registration Begins April 23
राज्य में अभी तक 46% खरीदा गया गेहूं नहीं उठाया गया
क्या आप जानते हैं कि आज पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हैं? जानने के लिए पढ़ें ये खबर