मकान जून 2024 से खाली है, लेकिन एक कमरे में किरायेदार का सामान रखा था। इसी कमरे में फ्रिज भी था, जो छह महीने से चालू था। फ्रिज बंद करने पर उससे बदबू आनी शुरू हुई और जब फ्रिज खोला गया तो महिला की लाश मिली।
मध्य प्रदेश के देवास में एक खाली मकान में रखे फ्रिज में महिला का शव मिला है। मामला वृंदावनधाम का है। यहां के एक मकान में महिला की लाश मिली है। लाश फ्रिज के अंदर थी और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। अब तक यह पता नहीं चला है कि यह महिला कौन है और इसकी हत्या कब की गई थी। देवास के भोपाल रोड बायपास मार्ग स्थित वृंदावन धाम के एक घर में महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर बीएनपी थाना पुलिस पहुंची। बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि आसपास के लोगों ने सूचना दी थी कि घर से बदबू आ रही है। यहां बताया गया है कि फ्रिज में शव रखा था। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
You may also like
High Alert Over Circulation of Counterfeit ₹500 Notes — Here's How to Identify a Fake
वरुथिनी एकादशी 2025: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र
Maruti e-Vitara Electric SUV: Launch Soon With ADAS Level-2, 7 Airbags, and 500km Range
Heat Wave In MP: मध्य प्रदेश में सीधी सबसे गर्म, 12 जिलों में लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने बताया क्या करें
इस राशि वाले लोगों को मंगलवार के दिन आर्थिक रूप से लाभ होगा, यह जानकर आप चौक जाएंगे।..