हिंदू मक्का में यात्रा क्यों नहीं कर सकते, जानें यहाँ | GK Hindi General Knowledge : मक्का और मदीना का नाम सुनते ही हज यात्रा का ख्याल आता है। ये स्थान इस्लाम के सबसे पवित्र माने जाते हैं। पैगम्बर मोहम्मद का जन्म भी यहीं हुआ था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मक्का और मदीना वास्तव में क्या हैं? ये दोनों सऊदी अरब में स्थित अलग-अलग शहर हैं, जहाँ हज यात्रा होती है। इस्लाम का उदय भी यहीं हुआ था। इन शहरों में गैर-मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है, लेकिन इसके पीछे का कारण क्या है? आइए जानते हैं!
हिंदू मक्का में यात्रा क्यों नहीं कर सकते
हिंदू मक्का में क्यों नहीं जा सकते?
हिंदू ही नहीं, किसी भी गैर-मुस्लिम को मक्का में प्रवेश की अनुमति नहीं है। हालांकि, मदीना में कुछ हिस्सों में गैर-मुस्लिम जा सकते हैं, लेकिन वहां भी कुछ क्षेत्र केवल मुसलमानों के लिए आरक्षित हैं। यदि आप गैर-मुस्लिम हैं, तो आप मदीना के कुछ हिस्सों में तभी जा सकते हैं जब यह अत्यंत आवश्यक हो। यहाँ मुसलमानों की एक विशाल मस्जिद है, जिसे अल-हरम मस्जिद कहा जाता है।
यहाँ मूर्ति पूजा की अनुमति नहीं है, और यदि कोई ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे गंभीर सजा दी जा सकती है। मक्का में गैर-मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक इसलिए है क्योंकि अरब के शेखों का मानना है कि केवल इस्लाम स्वीकार करने वाले ही अल्लाह की शरण में जा सकते हैं। अन्य किसी में यह क्षमता नहीं है, इसलिए सभी को मुसलमान बनने के लिए प्रेरित किया जाता है।
गैर-मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित
मक्का के प्रवेश द्वार पर कई चेकपॉइंट हैं, जहाँ यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई गैर-मुस्लिम अंदर न आए। यदि कोई व्यक्ति मुसलमान नहीं है, तो उसे रोका जाता है और सजा दी जाती है, साथ ही उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जाता है।
सऊदी अरब इस्लामिक दुनिया का सबसे प्रभावशाली देश है, जहाँ केवल अल्लाह की इबादत की अनुमति है। कहा जाता है कि हर मुसलमान को यहाँ कम से कम एक बार अवश्य आना चाहिए।
You may also like
भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर पर किया हमला
जबड़े में दर्द से शख्स पहुंचा डेंटिस्ट के पास, दांत उखाड़ने के बाद निकल आया प्राइवेट पार्ट में कैंसर ˠ
Rajasthan: जैसलमेर में विदेशी पोर्न स्टार ने की हदें पार, कार में न्यूड होकर बर्जुग के साथ....लोगों में फैला आक्रोश
Fear of war: स्मॉल, मिडकैप, कैपिटल गुड्स शेयरों में गिरावट: सेंसेक्स 156 अंक गिरकर 80641 पर
बैंक लॉकर में रखे 18 लाख रुपए दीमक ने खा लिए, ग्राहक हैरान