मुंबई इंडियंस ने आखिरकार उन सभी अफवाहों को खत्म कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि रोहित शर्मा को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ ट्रेड किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर टीम ने एक फिल्मी अंदाज में पोस्ट करते हुए साफ कर दिया कि रोहित शर्मा का KKR जाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।
पिछले कुछ दिनों से रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोहित शर्मा को लेकर कोई बड़ा ट्रेड हो सकता है। इन अटकलों को तब और हवा मिली जब कोलकाता ने अभिषेक नायर को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया। नायर और रोहित दोनों के बीच काफी पुराना रिश्ता है, दोनों मुंबई की घरेलू टीम के लिए लंबे समय तक साथ खेल चुके हैं और एक दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं।
रोहित और मुंबई इंडियंस का रिश्ता अटूट, फ्रेंचाइज़ी ने KKR ट्रेड की अफवाहों पर लगाई रोकMumbai Indians ended all the rumours of Rohit Sharma to KKR trade. pic.twitter.com/O8Qh4slxUr
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) October 30, 2025
हाल ही में रोहित शर्मा ने अपनी अंतरराष्ट्रीय वापसी से पहले फिटनेस पर काम करने के लिए अभिषेक नायर की मदद ली थी। इस वजह से फैंस को लगा कि शायद दोनों के बीच यह जुड़ाव KKR तक भी पहुंच सकता है। लेकिन मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इन सभी अटकलों को खत्म कर दिया। टीम ने अपने पोस्ट में एक चुटीले अंदाज में लिखा कि कुछ चीज़ें कभी नहीं बदलतीं, जैसे रोहित और MI का रिश्ता।
रोहित शर्मा 2011 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और अब तक टीम के लिए कई शानदार पारियां खेल चुके हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता जो कि किसी भी आईपीएल टीम के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। हालांकि, 2024 सीजन से पहले उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था और हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया गया था।
इसके बावजूद, फैंस के बीच रोहित की लोकप्रियता आज भी उतनी ही बरकरार है। मुंबई इंडियंस के इस पोस्ट के बाद उनके समर्थक खुश हैं और सोशल मीडिया पर #RohitSharmaForeverMI ट्रेंड करने लगा है। इससे यह साफ हो गया कि 2026 सीजन में भी हिटमैन नीली जर्सी में ही खेलते हुए नजर आएंगे।
You may also like

मेरे पास शब्द नहीं हैं... भारत की जीत के बाद झूमीं हरमनप्रीत कौर, इंग्लैंड से हार से सीख लेकर ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार को बताया चुनावी दूल्हा, सपा चीफ ने बिहार में CM पद का राज भी खोल दिया

गोबिंदपुर विधानसभा : राजद के सामने विरासत बचाने की चुनौती

भीगते परिक्रमार्थियों की सेवा में संघ, पूर्व सैनिक परिषद एवं होम्योपैथी महासंघ के स्वयंसेवक

मृतक कांवड़िए की शिनाख्त न कराने में लाइन हाजिर इंस्पेक्टर विनोद कुमार को मिली थाना कटघर की कमान




