शिखर धवन और युजवेंद्र चहल का रिश्ता हमेशा से क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा में रहा है। दोनों न सिर्फ मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी अपनी दोस्ती और मस्तीभरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील शेयर की, जिसमें वो अपने करीबी दोस्त चहल के साथ नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ही समय में वायरल हो गया।
दरअसल, इस वीडियो में शिखर धवन और चहल एक मजेदार सीन को एक्ट करते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में आवाज आती है तेरी शादी भी करवा देंगे बेटा, पहले मेरी तो होने दे। इस पर चहल चौंककर पूछते हैं, पापा, आपकी शादी हो गई क्या? तभी वीडियो में शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन की एंट्री होती है।
धवन मुस्कुराते हुए कहते हैं, ये तुम्हारी तीसरी मम्मी हैं। यह सुनकर चहल अपने सिर पर हाथ रख लेते हैं और हैरानी में दिखते हैं। अंत में धवन उन्हें कुछ खाने को देते हैं और दोनों हंस पड़ते हैं।
धनश्री से तलाक के बाद शिखर-चहल की वायरल मजेदार रीलयूजवेंद्र चहल और शिखर धवन की मस्ती।😀#YuzvendraChahal #ShikharDhawan pic.twitter.com/0Di1FzIjds
— Rahul Suthar ☆ (@imrahulsuthar) October 7, 2025
यह वीडियो ऐसे वक्त में आया है जब चहल की पूर्व पत्नी, धनश्री वर्मा, OTT रियलिटी शो राइज एंड फॉल में लगातार उन पर आरोप लगा रही हैं। दोनों का तलाक 20 मार्च 2025 को मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने आपसी सहमति से हुआ था। उन्होंने दिसंबर 2020 में शादी की थी, लेकिन जून 2022 से दोनों अलग रह रहे थे।
फैंस ने इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दिए। कुछ लोगों ने लिखा कि धवन भाई हमेशा मूड हल्का कर देते हैं, जबकि कुछ ने चहल के एक्सप्रेशन को साल का सबसे मजेदार रिएक्शन बताया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है और अब यह क्रिकेट फैंस के बीच एक नया मीम बन चुका है।
शिखर धवन और युजवेंद्र चहल दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी हास्यपूर्ण पोस्ट्स के जरिए फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। इस बार भी धवन ने अपने खास अंदाज में माहौल को हल्का बना दिया, जिससे फैंस के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
You may also like
दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल, 9 से 13 अक्टूबर तक मौसम रहेगा साफ
ज्योति सिंह का अपनापन चुनाव से पहले क्यों नहीं दिखा? पवन सिंह ने उठाए सवाल
उज्जैन: भगवान महाकाल ने भस्म आरती में श्री गणेश के रूप में दिए दर्शन, आरतियों का समय बदला
Sarkari Job Alert 2025: बिहार में निकली हॉस्टल मैनेजर की सरकारी नौकरी, 80000 तक मिलेगी सैलरी, जानें योग्यता
नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों को कई राज्यों से मिलेगी बस सुविधा, उत्तराखंड-दिल्ली और हरियाणा के बीच हुआ करार