Next Story
Newszop

भीलवाड़ा में जंगली तेंदुए ने मचाया कहर! घर में घुसकर महिला का सिर काट खाया, 8 लोग बुरी तरह घायल

Send Push

भीलवाड़ा के आसींद में सोमवार को तेंदुए ने करीब 2 किमी के क्षेत्र में एक बच्चे समेत 8 लोगों पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्चे की पीठ पर गहरे घाव कर दिए। एक वृद्ध की आंख नोच ली। एक घर में घुसकर एक महिला के सिर पर काट लिया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही आसींद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 8 लोगों पर हमला करने के बाद तेंदुआ एक घर में घुस गया और अंदर घूमने लगा। इसी बीच घर के बाथरूम में घुसने पर वन विभाग की टीम ने गेट बंद कर दिया। सहायक वन अधिकारी मुन्नी चौधरी ने बताया- शाम करीब साढ़े 6 बजे राजसमंद से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे में तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया।

झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने मासूम पर किया हमला
नुवालिया गांव में तेंदुए ने बच्चे पर हमला किया। नुवालिया निवासी सोनू भील ने बताया- सोमवार सुबह करीब 10 बजे मेरा बेटा राजवीर (12) खेत में बकरियां चरा रहा था। इस दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर एक तेंदुआ उन पर झपट पड़ा। पीठ, गर्दन व अन्य कई जगहों पर पंजे मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मैं पास ही खेत में काम कर रहा था। बेटे की चीख सुनकर मैं दौड़ा। साथ में रहे गणेश भील व सुरेश भील ने पत्थरों व लाठियों से तेंदुए को भगाया। लहूलुहान हालत में राजवीर को तुरंत बाइक पर बैठाकर आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बुजुर्ग की आंख नोच ली
इसके बाद तेंदुए ने थरेला निवासी नेनू भील (60) व नुवालिया निवासी पानी देवी बलाई पर अलग-अलग जगहों पर हमला कर दिया। दोनों को घायल अवस्था में दौलतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नेनू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए ने नेनू भील की आंख नोच ली। आंख व आसपास गहरे घाव हैं, जिन पर टांके लगा दिए गए हैं। जबकि सिर पर भी गहरे घाव हैं। घर में घुसकर दो महिलाओं पर हमला राजवीर पर हमले से करीब एक किलोमीटर दूर नुवालिया गांव में तेंदुए ने एक घर में घुसकर सोमवार दोपहर करीब दो बजे दो महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले में लीलादेवी और प्रेमदेवी घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि प्रेमदेवी के सिर पर पीछे से हमला किया गया। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। 

घायल महिलाओं को दौलतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया है। बाथरूम में बंद था तेंदुआ महिलाओं पर हमले के कुछ देर बाद करीब एक किलोमीटर दूर मनाबा का खेड़ा गांव में तेंदुए ने तीन और लोगों पर हमला किया। इसके बाद एक घर में घुस गया। तीनों घायलों का उपचार दौलतगढ़ के अस्पताल में चल रहा है। वन अधिकारी नंदलाल गुर्जर ने बताया- मनाबा का खेड़ा गांव में 3 लोगों पर हमला करने के बाद तेंदुआ कुपाराम पुत्र रूपलाल के घर में घुस गया। जान बचाने के लिए परिजनों ने भागकर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। घर में टहल रहे तेंदुए का वीडियो बनाते समय उसने हमला करने की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद तेंदुए को घर के बाथरूम में बंद कर दिया गया। रेस्क्यू के लिए वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई।

ग्रेनाइट का मलबा बना तेंदुए का ठिकाना
ग्रामीण पोखर गुर्जर ने बताया- दौलतगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह फैला ग्रेनाइट का मलबा तेंदुए का ठिकाना बन गया है। तेंदुआ लंबे समय से बकरियों का शिकार कर रहा था। लेकिन, यह पहली बार है कि यहां इंसानों पर हमला हुआ है। बालोतरा में जब लोगों ने तेंदुए को देखा और शोर मचाया तो उसने 3 लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद वह बकरियों के बाड़े की ओर भाग गया। घायल लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा। इस तेंदुए का मूवमेंट पिछले 15 दिनों से रिफाइनरी क्षेत्र में आ रहा था। उदयपुर के गोगुंदा और झाड़ोल के दर्जनों गांवों में पिछले 26 दिनों से आदमखोर तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। 9 लोगों को मार चुका तेंदुआ पिछले तीन दिनों से भूखा बताया जा रहा है। अपनी भूख मिटाने के लिए वह दिन में भी हमला कर रहा है।

Loving Newspoint? Download the app now