Next Story
Newszop

राजस्थान के IAS अफसर की महाराष्ट्र में ताजपोशी, पूर्व सांसद के दामाद को सौंपी गई मुख्य सचिव की जिम्मेदारी

Send Push

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के मूल निवासी और 1988 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार मीना को महाराष्ट्र का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार मीना महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ और कुशल प्रशासक माने जाते हैं। कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके इस अधिकारी को अब महाराष्ट्र की नौकरशाही में सर्वोच्च पद दिया गया है। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले राजेश मीना की नियुक्ति को राज्य में गौरव की बात माना जा रहा है। सवाई माधोपुर जिले के लोग इसे अपने जिले की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रहे हैं।

राजस्व विभाग में एसीएस हैं मीना

मीना के मुख्य सचिव बनने से राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान मूल के अधिकारियों की भूमिका बढ़ गई है। राजेश कुमार मीना के पास काम का व्यापक अनुभव है। वे वर्तमान में राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अब तक वे विभिन्न विभागों में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

2 महीने बाद है रिटायरमेंट

इससे पहले सुजाता सौनिक महाराष्ट्र की सीएस थीं, वे आज (30 जून) रिटायर हो रही हैं। वे राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव भी थीं। राजेश कुमार मीना इस साल अगस्त में रिटायर हो रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने रिटायरमेंट से 2 महीने पहले ही उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

Loving Newspoint? Download the app now