सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट के बाद आज दोनों की कीमतों में एक साथ बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद चांदी की कीमत फिर एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। आपको बता दें कि इस सीजन में चांदी की कीमत में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है, यही वजह है कि इसकी कीमतें कई बार एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर जा चुकी हैं। ज्वैलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि वैश्विक स्तर पर निवेशक कीमती धातुओं में निवेश कर रहे हैं। वे सोने की तुलना में चांदी को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर भी चांदी की मांग ज्यादा है।
जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों की कीमतों का अपडेट जारी किया है। आज सोने और चांदी की कीमत में बदलाव हुआ है। अगर आप आज जयपुर सर्राफा बाजार से सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले सर्राफा बाजार का रेट जरूर जान लें, ताकि आप अपनी मनपसंद ज्वैलरी खरीद सकें।
गिरावट के बाद सोने के भाव में तेजी
आज जयपुर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों के भाव में बदलाव आया है। आज शुद्ध सोने के भाव में 700 रुपए की तेजी आई है, जिससे अब इसके भाव 98,700 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। इसके अलावा आभूषण सोने के भाव में भी आज बदलाव आया है, इसमें भी 700 रुपए की तेजी आई है। ऐसे में इसके भाव 92,400 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं।
चांदी फिर बनी लखपति
चांदी के भाव में गिरावट के बाद आज इसके भाव में भी फिर तेजी आई है। आज इसके भाव में 500 रुपए की तेजी आई है। ऐसे में अब इसके भाव 100,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं। आभूषण विक्रेता पूरणमल सोनी ने बताया कि आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं के भाव में या तो तेजी आएगी या गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि शादियों का सीजन होने के कारण बाजार में अभी भी सोने और चांदी की मांग बनी हुई है।
You may also like
हिसार : पर्यावरण का संरक्षण हमारा नैतिक व सामाजिक दायित्व : प्रो. बीआर कम्बोज
रेवाड़ीः हत्या की आशंका पर पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार
पहलगाम आतंकी हमले से पहले पाकिस्तान को कोस रहा था लश्कर का आतंकी... सैफुल्लाह कसूरी का वीडियो, खा रहा जिहाद की कसम
जींद जेल में लगी अदालत,छह अंडर ट्रायल बंदियों को किया अंडरगोन
जींद : मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए करवाएं मिट्टी की जांच: डा. धीरज पंघाल