Next Story
Newszop

बुधवार को किस राशि की खुलेगी किस्मत किसे करना होगा सतर्क? एक क्लिक पे पढ़े आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लाया है खास

Send Push

ग्रहों की स्थिति- शुक्र वृषभ राशि में। सूर्य और बृहस्पति मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि और चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष- अनावश्यक खर्च होंगे। सिरदर्द, आँखों में दर्द, अज्ञात भय रहेगा। मानसिक परेशानी रहेगी। प्रेम, संतान लगभग ठीक हैं। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव की प्रार्थना करते रहें।

वृषभ- आय प्रभावित होगी। यात्रा में कुछ परेशानी संभव है। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में झगड़े से बचें। मध्यम समय बन रहा है। शनिदेव की प्रार्थना करते रहें।

मिथुन- कोर्ट-कचहरी से दूर रहें। कुछ अधिकारियों से न उलझें। व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। संतान और प्रेम की स्थिति ठीक है। सीने में विकार संभव है। इसलिए स्वास्थ्य भी प्रभावित होता दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

कर्क- अपमान का भय रहेगा। यात्रा कष्टकारी हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह- चोट लग सकती है। परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। कोई पीली वस्तु पास रखें।

कन्या- अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी की स्थिति औसत रहेगी। प्रेम, संतान औसत है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव की शरण में रहें, उनसे प्रार्थना करते रहें।

तुला- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। प्रेम, संतान औसत है। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। आपको सद्गुण और ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। पैर में चोट लग सकती है। कोई नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक- बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में झगड़ों से बचें। विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय अभी स्थगित रखें। मानसिक स्वास्थ्य अभी अशांत रहेगा। प्रेम, संतान औसत है। व्यापार ठीक है। नीली वस्तु दान करें।

धनु- घरेलू कलह के बड़े संकेत हैं। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर- व्यावसायिक स्थिति मध्यम प्रतीत होती है। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नाक, कान, गले से संबंधित समस्या हो सकती है। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ- धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी वर्जित रहेगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन- मन घबराहट और बेचैनी में रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

Loving Newspoint? Download the app now