Next Story
Newszop

गश्त कर रही पुलिस गाड़ी को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

Send Push

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर एक डम्पर ने मनियां थाने के गश्ती वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वाहन संख्या 112 के चालक सहित तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल धौलपुर पहुंचाया।

जहां पुलिस कर्मी का उपचार जारी है। वहीं एक पुलिस कर्मी की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी रामनरेश मीना ने बताया कि बुधवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर वृंदावन ढाबा के पास धौलपुर से आगरा जा रहे डम्पर चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए गश्ती पुलिस वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वाहन में बैठे कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल विजय व हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह सहित 112 वाहन के चालक भी घायल हो गए।

जहां घायलों को सामान्य अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया। वहीं कांस्टेबल राजेश की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने डम्पर ट्रक को मौके से ही जब्त कर लिया। घटना के बाद चालक मौका पाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loving Newspoint? Download the app now