सीकर रोड पर आज सुबह एक टेंपो ट्रैक, कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो ट्रैक रेलिंग तोड़कर दूर जा गिरा। हादसे में बाइक सवार और टेंपो ट्रैक चालक घायल हो गए। सूचना मिलने पर दुर्घटना थाना पश्चिम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
एएसआई रघुनंदन शर्मा ने बताया कि हादसा आज सुबह 7 बजे हुआ। हादसा भवानी निकेतन कॉलेज के सामने हुआ। एक कार सीकर की तरफ जा रही थी। चौमूं से जयपुर की तरफ एक टेंपो ट्रैक आ रहा था। तभी तेज रफ्तार में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस दौरान कार के पीछे एक बाइक भी जा रही थी। संतुलन बिगड़ने से वह भी कार से टकरा गई। इस तरह तीन वाहन आपस में टकरा गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
You may also like
आज का मिथुन राशि का राशिफल 5 जून 2025 : पुराने निवेश से आपको लाभ होगा, आप अच्छा पैसा कमाएंगे
आज का वृषभ राशि का राशिफल 5 जून 2025 : कार्यस्थल पर कोई अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है, सावधान रहें
पढ़ाई के लिए सही दिशा: वास्तु शास्त्र के अनुसार
पाकिस्तान में 17 वर्षीय टिकटॉक स्टार सना यूसुफ की हत्या से हड़कंप
अमेरिका में बिना पैसे की टेंशन मिलेगी डिग्री, छात्राओं को एडमिशन के लिए Duolingo दे रहा 25 लाख, जानें शर्तें