
देहरादून। विरासत महोत्सव-2025 के दूसरे दिन रविवार को विंटेज कार और दुपहिया वाहनों की रैली में 1928 से 1980 तक यानी सात दशक से भी पुराने कार ओर स्कूटर वाहनों की रैली निकली। यह विंटेज कारें और दोपहिया वाहन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। जिसमें आजादी से भी पहले की कारें देखने के लिए लोग उत्साहित दिखे।
रैली में 30 चौपहिया जबकि 61 दोपहिया शामिल रहे। विरासत का संगम भारतवासियों के साथ ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर भी आकर्षण का केन्द्र है क इसी ऐतिहासिक रिश्ते को कायम रखते हुए आज विंटेज कार रैली का आयोजन किया गया, जिसमें दशकों पुराने 60 दुपहिया एवं 30 बूढ़ी कारों ने लोगोें को आकर्षित किया। रविवार को ओएनजीसी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से टिहरी गढ़वाल की सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह ने विंटेज कारों और दोपहिया वाहनों की रैली को झंडी दिखाकर गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया।
You may also like
उत्तराखंड में 8 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश, आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट!
बिहार के विकास और कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे : सम्राट चौधरी
गुप्तांगों में खुजली को न करें नजरअंदाज, आयुर्वेद से जानें कारण और बचाव
सीजेआई के साथ हुए दुर्व्यवहार से हर भारतीय आहत है: सुधांशु त्रिवेदी
दुनिया का सबसे महंगा नमक मिलता हैं` यहां, भाव जानकर ही उड़ जाएंगे आपके होश