
जालोर। आखातीज जैसे शुभ दिन पर जालोर जिले के भाद्राजून थाना क्षेत्र के एक गांव में अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक नाबालिग लड़की शादी से ठीक पहले घर से भाग गई। इस घटना के बाद परिजन हैरान-परेशान हो गए और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। घटना बुधवार की है, जब पाली से बारात आने वाली थी और गांव में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। लेकिन शादी से कुछ समय पहले ही लड़की अचानक घर से गायब हो गई। परेशान परिजनों ने उसे आसपास खूब ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पाली से आए दूल्हे और बारातियों को जब इस बात की भनक लगी तो वे भी हैरान रह गए। दूल्हे के भाई ने बताया कि गांव पहुंचने पर दुल्हन पक्ष की ओर से फोन पर कहा गया कि दुल्हन को पेट दर्द हो रहा है, इसलिए थोड़ी देर बारात को वहीं रुकने को कहा गया। बारातियों ने पूरी रात गाड़ियों में ही बिताई और दुल्हन पक्ष के कॉल का इंतजार करते रहे। लेकिन गुरुवार सुबह तक भी कोई सूचना नहीं मिली।
गुरुवार सुबह लड़की के पिता ने भाद्राजून थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शुरुआत में उन्होंने बेटी की उम्र 22 साल बताई लेकिन जब दस्तावेजों की जांच हुई तो लड़की नाबालिग निकली। भाद्राजून थाने के हैड कांस्टेबल मोहनलाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और लड़की की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बारातियों को जानकारी दी कि लड़की नाबालिग है, इसलिए उसकी शादी नहीं हो सकती। दूल्हे के भाई ने बताया कि लड़की को उनका भाई पसंद नहीं था और वह यह शादी नहीं करना चाहती थी। इसी कारण वह शादी से पहले ही घर छोड़कर चली गई। उन्होंने यह भी कहा कि दुल्हन के परिजनों ने उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी बल्कि उन्हें सारी बात का पता पुलिस से चला।
बारात बिना दुल्हन के लौटी
इस पूरी घटना के बाद बारातियों को निराश होकर पाली लौटना पड़ा। गांव में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है, और अब परिजन भी बेटी की सलामती को लेकर चिंतित हैं।
You may also like
पत्नी का ऐसा कौन सा रूप है जो उसका पति कभी नहीं देख सकता? जवाब चौंका देगा 〥
सिर्फ तेज दिमाग वाले लोग ही सुलझा पाएंगे ये 6 पहेलियां, क्या आपके दिमाग में है वो बात• 〥
क्या आप जानते है मक्खियों को बार-बार भगाने पर भी वह वापिस आपके ऊपर ही आकर क्यों बैठती हैं• 〥
इन 3 राशियों का पलटने वाला वाला हैं समय इतना पैसा आएगा की सभाल नहीं पाओगे, बना है अद्भुत संयोग
मुगल बादशाह आखिर क्यों रखते थे अपने हरम में किन्नर, जानिए इसके पीछे की वजह और किसने की इसकी शुरुआत• 〥