भागलपुर। जिले के नवगाछिया अनुमंडल के इस्माईलपुर प्रखंड अंतर्गत नवटोलिया बजरंगबली मंदिर के पास सोमवार को गंगा स्नान करने के दौरान चार बच्चे डूब गए। बताया जा रहा है कि स्नान करने के दौरान एक बच्चा गहरा पानी में चला गया। जिसको बचाने के दौरान अन्य तीन बच्चे भी गहरे पानी में चले गए। जिससे उनकी मौत हो गई है।
वहीं पूर्व मुखिया मनोहर कुमार मंडल और वर्तमान मुखिया अनिल कुमार ने बताया कि सभी बच्चे दो साइकिल से अपने घर से स्नान करने के लिए नवटोलिया घाट पर आए थे। सभी बच्चे स्नान करने लगे। तभी एक बच्चा ज्यादा पानी मे जाने से डूबने लगा। बच्चे को बचाने के दौरान अन्य तीन बच्चे की भी मौत हो गई है। जिसमें एक बच्चा की पहचान नवटोलिया के मिथिलेश मंडल के 10 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। वहीं अन्य तीन बच्चे छठु सिंह टोला का बताया जा रहा है।
You may also like

बिहार चुनाव के बीच RJD का बड़ा ऐक्शन, पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में निकाले गए 27 नेता, देखिए पूरी लिस्ट

युवा अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

मुनव्वर फारूकी की 'फर्स्ट कॉपी 2' का टीजर जारी

बिहार: राजद ने प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु जायसवाल सहित 27 नेताओं को किया निष्कासित

चोरी करो… हर दिन 2000 दूंगा! 70 से ज्यादा केस में` आरोपी, फिर ऐसे चढ़ा कानून के हाथ





