
पटना। पटना उच्च न्यायालय को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया हैं। केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय कालेजियम की अनुशंसा को मंजूरी देते हुए न्यायाधीश पी.बी. बजनथ्री को पटना उच्च न्यायालय का नियमित मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है। वे 27 अगस्त 2025 से कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में दायित्व संभाल रहे थे।
इस नियुक्ति के बाद बजनथ्री पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पटना उच्च न्यायालय के न्यायिक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बिपुल एम. पंचोली के उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद से ही जस्टिस बजनथ्री कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे। जस्टिस पी.बी. बजनथ्री का जन्म 23 अक्टूबर 1963 को कर्नाटक में हुआ।
You may also like
पिता की हैवानियत: बेटी के साथ 3 महीने तक करता रहा बलात्कार, अब फरार!
सुपरमार्केट से खरीदा हेयर डाई और अगले ही दिन अस्पताल पहुंची लड़की, वजह जानकर दंग रह जाएंगे
हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस नेता अजय महाजन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा
मुरैना के लाल ने पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत को दिलाया मेडल
चीन और अमेरिका पर नए काल में सहयोग और साझी जीत का रास्ता निकालने की जिम्मेदारी है