पूर्वी चंपारण। जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में शुक्रवार की देर रात आग से झुलस कर एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका धीरज दूबे की पत्नी रागिनी देवी (30) है। रागिनी, गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मंगुरांहा गांव निवासी सूर्यदेव मिश्रा की पुत्री थीं। उनका विवाह 2014 में हुआ था और उनके दो पुत्र हैं। बताया जा रहा है कि रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद रागिनी छत पर बने किचन में गईं और आग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहाड़पुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। हालांकि, मृतका के भाई प्रेम कुमार ने पति धीरज दुबे, ससुर हरेन्द्र दुबे, सास निशा देवी, तथा अन्य ससुराल पक्ष के सदस्यों पर षड्यंत्रपूर्वक हत्या कर जलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शादी के कुछ साल बाद से ही रागिनी को प्रताड़ित किया जाता था। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है।
You may also like
पेशाब करते वक्त जलन से हो रहेˈ हैं परेशान? जानिए असरदार उपाय जो तुरंत देंगे आराम
छपरा में युवक ने सरेराह 8 राहगीरों को मारा चाकू, गुस्साए लोगों ने कर दी पिटाई, हुई मौत
पति पत्नी और पंगा: सेलिब्रिटी कपल्स का अनोखा रियलिटी शो
पेट दर्द से परेशान महिला पहुंची डॉक्टरˈ के पास, चेक किया तो उड़े होश, निकली प्रेग्नेंट
पूर्व मेदिनीपुर में लॉरी ने दुकानों को कुचला, दो शव निकाले गए