देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिला स्थित विश्व धरोहर प्रसिद्ध फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब अगले साल 1 जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोली जाएगी। इस वर्ष 1 जून से 31 अक्टूबर तक कुल 15,924 पर्यटकों ने फूलों की घाटी की सैर की, जिसमें 416 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
इस दौरान नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 33 लाख रुपये की आमदनी भी हुई है। समुद्रतल से 3658 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी में करीब 500 से अधिक प्रजातियों के फूल पाए जाते हैं। फूलों की घाटी प्रतिवर्ष 1 जून को पर्यटकों के लिए खोली जाती है और 31 अक्टूबर को बंद की जाती है। इस साल यहां 15924 पर्यटकों ने सैर की। रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि बीते साल की तुलना में इस बार कम पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे हैं।
You may also like

क्याˈ पति बिना पत्नी की इजाजत बेच सकता है उसकी प्रॉपर्टी? जानिए कानून क्या कहता है﹒

देवरˈ की शर्मनाक हरकत, भाभी ने पहले दबाया मामला, बेटी की इज़्ज़त लगी दांव पर, दर्दनाक कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी, पटना में शर्मसार करने वाली वारदात﹒

येˈ जापानी लड़की माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़ पढ़ा रही है भारतीय दर्शन इस वजह से पसंद आया हिंदू धर्म﹒

अनूपपुर: अमरकंटक का रामघाट 51 हजार दीपों से हुआ जगमग

अनूपपुर: चार और दो पहिया वाहन की आमने-सामने से टक्कर, युवक की मौके पर मौत





